फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Rahul Dravid creates history wins test match as a coach after captain in south africa

IND vs SA: राहुल द्रविड़ ने कप्तान के बाद बतौर कोच भी रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका में कई दिग्गज भी नहीं कर पाए ऐसा कमाल

Thu, 30 Dec 2021 05:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: रोहित राज Updated Thu, 30 Dec 2021 05:47 PM IST
सार

राहुल द्रविड़ के कोचिंग करियर की शुरुआत शानदार तरीके से हुई। द्रविड़ पहले कप्तान थे, जिन्होंने भारत को अफ्रीका में कोई टेस्ट जिताया था और अब उनके कोच बनने के बाद भारत ने सेंचुरियन में पहली बार जीत हासिल की है।

विज्ञापन
IND vs SA Rahul Dravid creates history wins test match as a coach after captain in south africa
राहुल द्रविड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के कोचिंग करियर की शुरुआत शानदार तरीके से हुई। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने में सफल रही थी। अब सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस दौरे पर पहली जीत हासिल कर ली है। टीम इंडिया सेंचुरियन में पहली बार टेस्ट जीतने में सफल रही है। द्रविड़ ने कप्तान के बाद कोच के रूप में इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, टीम इंडिया 2007 में जब पहली बार दक्षिण अफ्रीका में जीती थी तब द्रविड़ ही भारत के कप्तान थे। अब जब पहली बार सेंचुरियन में जीती है तो वे टीम के कोच हैं। 2007 में भारत जोहानिसबर्ग में जीता था। द्रविड़ कप्तान और कोच के तौर पर दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। 
विज्ञापन


अजहरुद्दीन, तेंदुलकर और गांगुली को सफलता नहीं मिली
द्रविड़ से पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली कप्तान बनकर दक्षिण अफ्रीका जगए थे, लेकिन कभी टेस्ट नहीं जीत पाए थे। वहीं, कोच के रूप में अजीत वाडेकर और जॉन राइट वहां एक भी टेस्ट नहीं जीत सके थे। भारत पहली बार ग्रेग चैपल की कोचिंग में दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट जीत सका था। उसके बाद गैरी कर्स्टन और रवि शास्त्री को ये सफलता मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रविड़ की नजर सीरीज जीतने पर
द्रविड़ सिर्फ एक जीत के साथ इस बार वापस नहीं जाना चाहेंगे। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया पिछली तीन सीरीज की गलतियों को दोहराना नहीं चाहेगी। एक टेस्ट जीतकर लौटने की परंपरा को तोड़ने पर द्रविड़ की नजर होगी।


रवि शास्त्री की जगह इस साल बने कोच
द्रविड़ को इस साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया का कोच बनाया गया था। उन्होंने रवि शास्त्री की जगह ली है। द्रविड़ के आने के बाद टीम इंडिया में कई बदलाव हुए। विराट कोहली अब सिर्फ टेस्ट के कप्तान हैं। वहीं, रोहित शर्मा को टी20 और वनडे की कमान सौंप दी गई है।

राहुल द्रविड़ का कप्तानी रिकॉर्ड
टेस्ट मैच: 25
जीत: 8
हार: 6
ड्रॉ: 11

द्रविड़ का कोचिंग रिकॉर्ड
टेस्ट मैच: 3
जीत: 2
हार: 0
ड्रॉ: 1
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed