फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Playing XI check Team India probable playing 11 Ruturaj and Deepak may get chance

IND vs SA Playing XI: वनडे सीरीज हारने के बाद क्या होगी भारत की प्लेइंग-11, क्या अब ऋतुराज और दीपक चाहर को मिलेगा मौका?

Sun, 23 Jan 2022 09:12 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 09:12 AM IST
सार

सीरीज के तीसरे मैच में राहुल दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ को जरूर मौका देना चाहेंगे। ये दोनों खिलाड़ी घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और दक्षिण अफ्रीकी दौरे में इन दोनों को कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। 

विज्ञापन
IND vs SA Playing XI check Team India probable playing 11 Ruturaj and Deepak may get chance
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में दीपक चाहर और प्रसिद्ध कृष्णा खेल सकते हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला केपटाउन में रविवार (23 जनवरी) को खेला जाएगा। टीम इंडिया यह सीरीज पहले ही हार चुकी है और यह मैड जीतकर क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। इस सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भारत के कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और इसी वजह से भारत को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अब सीरीज के आखिरी मैच में कप्तान राहुल और कोच द्रविड़ टीम में कुछ बदलाव करना चाहेंगे। 
विज्ञापन


दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी इस दौरे में अब तक कोई मैच नहीं खेले हैं। ऐसे में कोच द्रविड़ उन्हें कम से कम एक मैच खेलने का मौका देना चाहेंगे। शुरुआती दो मैचों में भुवनेश्वर कुमार, युजवेन्द्र चहल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए हैं। इनकी जगह नए खिलाड़ियों को तीसरे मैच में मौका दिया जा सकता है। 
विज्ञापन


बुमराह और शार्दुल को मिल सकता है आराम
भारतीय टीम के कई खिलाड़ी लंबे समय से मैच खेल रहे हैं और उनका वर्कलोड कन करने के लिए इस मैच में उन्हें आराम दिया जा सकता है। कप्तान राहुल के अलावा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ी टेस्ट सीरीज में भी तीनों मैच खेले थे। इसके बाद दोनों वनडे मैचों में भी ये खिलाड़ी टीम में शामिल थे। ऐसे में तीसरे मैच में इन्हें आराम दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल, विराट और अश्विन के टीम से बाहर जाने की संभावना कम है, क्योंकि ये तीनों खिलाड़ी फॉर्म में नहीं हैं और टेस्ट सीरीज में भी इन तीनों ने न तो लंबे समय तक बल्लेबाजी की थी और न ही अश्विन से ज्यादा ओवर कराए गए थे। इन तीनों खिलाड़ियों पर ज्यादा वर्कलोड नहीं रहा है। हालांकि बुमराह और शार्दुल ने टेस्ट के बाद वनडे सीरीज में भी काफी गेंदबाजी की है। वहीं शार्दुल ने बल्ले से भी अहम पारियां खेली हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को तीसरे मैच में आराम दिया जा सकता है। 

दीपक चाहर और प्रसिद्ध कृष्णा को मिल सकता है मौका
दीपक चाहर को इस दौरे में कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। वो नेट्स में काफी बेहतरीन लय में दिख रहे थे और अपनी स्विंग से रहाणे, कोहली जैसे बल्लेबाजों को परेशान भी किया था। इस मैच में उन्हें शार्दुल की जगह मौका मिल सकता है। वहीं बुमराह को आराम दिए जाने पर प्रसिद्ध कृष्णा टीम में शामिल हो सकते हैं। भुवनेश्वर इस सीरीज में पूरी तरह बेअसर रहे हैं, लेकिन कप्तान राहुल उन्हें आखिरी मौका देना चाहेंगे। 


भारत की संभावित प्लेइंग-11: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत/इशान किशन (विकेटकीपर), दीपक चाहर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed