रद्द नहीं हुई है भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज, हालात सुधरने पर बाद में होगी आयोजित
- भारत दौरे पर है दक्षिण अफ्रीकी टीम
- दोनों टीमों को खेलनी थी तीन मैचों की वनडे सीरीज
- धर्मशाला में बारिश की वजह से रद्द हो गया था पहला वनडे
- कोरोना की वजह से आगे बढ़ चुकी है आईपीएल की तारीख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में तेजी से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीसीसीआई ने शुक्रवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली वनडे सीरीज को रद्द करने का फैसला किया था। लेकिन अब बोर्ड ने सीरीज को फिर से करवाने की जानकारी दी है।
तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद आखिरी दो मुकाबले लखनऊ और कोलकाता में खेले जाने थे। यहां तक कि दोनों ही मुकाबलों को खाली स्टेडियम में करवाने की बात भी कही गई थी। लेकिन शुक्रवार को अचानक से पूरी सीरीज को रद्द करने का फैसला लिया गया था। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के कुछ खिलाड़ी कोरोना की वजह से डरे हुए थे और वे वापस लौटना चाहते थे, इसी वजह से यह निर्णय लिया गया था।
हालांकि बाद में बीसीसीआई ने बयान जारी करके कहा कि श्रृंखला को बाद में आयोजित किया जाएगा। बोर्ड सचिव जय शाह ने कहा, ‘क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिये बाद में भारत दौरे पर आएगी। बीसीसीआई-सीएसए साथ मिलकर नए कार्यक्रम पर काम करेंगे।’
NEWS: BCCI, CSA announce the rescheduling of the ongoing @Paytm ODI series #INDvSA
More details 👉 https://t.co/9as9JoX7tG pic.twitter.com/IIvXLLurmy — BCCI (@BCCI) March 13, 2020
दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने भी बीसीसीआई के इस फैसले का स्वागत किया था। लखनऊ पहुंची मेहमान टीम अब जल्दी ही दिल्ली पहुंचेगी और फिर स्वदेश रवाना हो जाएगी।
बता दें कि भारत में अब तक कोरोना वायरस के 80 से अधिक मामले पाए गए हैं जबकि दुनियाभर में ऐसे मामलों की संख्या 130,000 से अधिक हो गयी है और इस घातक वायरस के कारण 5000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।