{"_id":"61e28554e039dd63b461bfb1","slug":"ind-vs-sa-keegan-petersen-got-big-compliment-ravi-shastri-said-petersen-reminds-me-of-my-childhood-hero-gundappa-vishwanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: भारत को जीत से रोकने वाले पीटरसन को मिली बड़ी तारीफ, रवि शास्त्री ने कहा- बचपन के हीरो की याद दिला दी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: भारत को जीत से रोकने वाले पीटरसन को मिली बड़ी तारीफ, रवि शास्त्री ने कहा- बचपन के हीरो की याद दिला दी
Sat, 15 Jan 2022 01:57 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:57 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के नए स्टार कीगन पीटरसन ने भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीन टेस्ट की छह पारियों में 276 रन बनाए। पीटरसन को केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा वे प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने
विज्ञापन
रवि शास्त्री और कीगन पीटरसन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के नए स्टार कीगन पीटरसन ने भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीन टेस्ट की छह पारियों में 276 रन बनाए। पीटरसन को केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा वे प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने। इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद पीटरसन को सबसे बड़ी तारीफ पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री से मिली है। शास्त्री ने उनकी तुलना महान भारतीय बल्लेबाज गुंडप्पा विश्वनाथ से की है।
दक्षिण अफ्रीका ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत को 2-1 से हराया। सेंचुरियन में भारतीय टीम पहला टेस्ट मैच जीती थी। उसके बाद अफ्रीकी टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए जोहानिसबर्ग और केपटाउन टेस्ट को अपने नाम कर लिया है। माना जा रहा था कि भारत का दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट जीतने का यह गोल्डन चांस है। अपेक्षाकृत कमजोर मानी जा रही अफ्रीकी टीम ने भारतीय टीम को शिकस्त दे दी।
विज्ञापन
सीरीज में दो अर्धशतक लगाने वाले पीटरसन की तारीफ करते हुए रवि शास्त्री ने ट्वीट किया- कीगन पीटरसन ने बेहतरीन शुरुआत की है। एक महान खिलाड़ी तैयार हो रहा है। पीटरसन को देखकर मुझे मेरे बचपन के हीरो गुंडप्पा विश्वनाथ की याद आ जाती है।
अपने युग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक दाएं हाथ के विश्वनाथ ने भारत के लिए 91 टेस्ट और 25 एकदिवसीय मैच खेले है। कलाई से बेहतरीन शॉट खेलने के लिए उन्हें याद किया जाता है। गुंडप्पा का स्क्वायर कट क्रिकेट प्रशंसकों को सबसे ज्यादा पसंद था। 28 साल के पीटरसन भी उन्हीं की तरह स्क्वायर कट लगाते हैं।
शास्त्री ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का जिक्र करते हुए कहा कि एक 'केपी' ने शानदार शुरुआत की थी। वे अपने समय के सबसे आकर्षक बल्लेबाजों में थे। वैसी ही शुरुआत इस पीटरसन की भी है।

Keegan Peterson (KP). Excellent initials (@KP24). A great world player in the making. My childhood hero Gundappa Vishwanath comes to mind #SAvIND pic.twitter.com/6T9SuzN6St
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) January 14, 2022