{"_id":"69384a8e8a29e84afe01926d","slug":"ind-vs-sa-first-t20-hardik-pandya-completes-100-sixes-for-india-in-t20is-most-wickets-in-powerplay-stats-2025-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100+ छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय बने हार्दिक, अर्शदीप ने की भुवी की बराबरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100+ छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय बने हार्दिक, अर्शदीप ने की भुवी की बराबरी
Tue, 09 Dec 2025 09:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 09 Dec 2025 09:43 PM IST
सार
हार्दिक पांड्या ने दो महीने से अधिक समय बाद भारत के लिए मैदान पर वापसी की। उन्होंने वापसी पर चमक बिखेरी और भारत के लिए टी20 में 100 छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय बन गए।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया। हार्दिक ने बल्ले से दम दिखाया और नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा। हार्दिक ने इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 छक्के पूरे कर लिए और वह रोहित शर्मा और विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जमकर चला हार्दिक का बल्ला
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, हार्दिक ने 28 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन बनाए जिससे भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 175 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की टीम हालांकि, 74 रन पर ऑलआउट हुई जिससे भारत ने 101 रनों से जीत दर्ज की। भारत के लिए हार्दिक के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। भारत के लिए हार्दिक के अलावा तिलक वर्मा ने 26, अक्षर पटेल ने 23, अभिषेक शर्मा ने 17, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 12 और शिवम दुबे ने 10 रन बनाए। वहीं, जितेश शर्मा 10 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने तीन विकेट लिए, जबकि लुथो सिपाम्ला को दो और डोनोवान फरेरा को एक विकेट मिला।

दो महीने से अधिक समय बाद की वापसी
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस दौरान बताया था कि संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और कुलदीप यादव इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। हार्दिक एशिया कप के दौरान क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण दो महीने से अधिक समय तक बाहर रहे और उन्होंने इस मैच से वापसी की। हार्दिक ने वापसी पर चमक बिखेरी और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 छक्के पूरे करने वाले चौथे भारतीय बने। हार्दिक से पहले रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100+ छक्के लगाए हैं। टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित के नाम है जिन्होंने इस प्रारूप में 205 छक्के लगाए हैं। सूर्यकुमार दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 155 छक्के लगाए हैं। कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 124 छक्के जड़े हैं।

अर्शदीप ने दिलाई शुरुआती सफलता
भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका को दो झटके दिए। अर्शदीप ने क्विंटन डिकॉक को पहले ही ओवर में आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। डिकॉक खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद उन्होंने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए भारत को दूसरी सफलता दिलाई। अर्शदीप ने स्टब्स को आउट किया जो नौ गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप ने इसके साथ ही भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली है। अर्शदीप टी20 में भारत के लिए 1-6 ओवर के बीच संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
अर्शदीप और भुवनेश्वर ने टी20 में 1-6 ओवर के बीच 47 विकेट लिए हैं। अर्शदीप का स्ट्राइक रेट इस दौरान 15.9 है, जबकि भुवनेश्वर का स्ट्राइक रेट 24.5 है। तीसरे स्थान पर जसप्रीत बुमराह हैं जिन्होंने इस दौरान 33 विकेट, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने 21-21 विकेट लिए हैं।