फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA David Miller love one dies in South Africa posted painful video on Instagram

David Miller: भारत में वनडे सीरीज खेल रहे डेविड मिलर पर टूटा दुखों का पहाड़, शेयर किया दर्द भरा वीडियो

Sun, 09 Oct 2022 08:39 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 09 Oct 2022 08:39 AM IST
सार

मिलर ने भारत के दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 106 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, पहले वनडे में नाबाद 75 रन बनाए थे। टी20 सीरीज में अफ्रीकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
IND vs SA David Miller love one dies in South Africa posted painful video on Instagram
बेटी के साथ डेविड मिलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में रविवार (आठ अक्तूबर) को खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर को बड़ा सदमा लगा है। मिलर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी एक नन्हीं फैन का निधन दक्षिण अफ्रीका में हो गया है। मिलर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। पहले इस नन्हीं फैन को मिलर की बेटी बताया गया था, लेकिन बाद इस बात की पुष्टि हुई की वह बेटी नहीं है।
विज्ञापन

मिलर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''RIP मेरी प्यारी प्रिसेंस, हमेशा प्यार रहेगा!''  मिलर की इस छोटी सी फैन को कैंसर था। वीडियो में दोनों की कई तस्वीरें दिख रही हैं। वह क्रिकेट खेलते हुए भी नजर आ रही है। मिलर के इस पोस्ट पर दुनिया के कई खिलाड़ियों ने दुख जताया है। वेस्टइंडीज के रयाद एमरिट और भारत के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने कमेंट किया है। दोनों ने श्रद्धांजलि दी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dave Miller (@davidmillersa12)

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: वॉशिंगटन सुंदर भारतीय टीम में शामिल, चोटिल दीपक चाहर की जगह मिला मौका

मिलर ने भारत के दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 106 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, पहले वनडे में नाबाद 75 रन बनाए थे। टी20 सीरीज में अफ्रीकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। उसने वनडे सीरीज में वापसी की और पहला मुकाबला जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को रांची और तीसरा मंगलवार (11 अक्तूबर) को दिल्ली में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: MS Dhoni: सचिन तेंदुलकर के खिलाफ खेलने के बाद चेन्नई पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, नए अवतार में आए नजर
विज्ञापन

मिलर के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो वह दक्षिण अफ्रीका के लिए 147 वनडे और 107 टी20 मैच खेल चुके हैं। वनडे में उन्होंने 41.54 की औसत से 3614 रन बनाए हैं। इस दौरान पांच शतक और 16 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। वहीं, टी20 में उनके नाम 2069 रन हैं। उन्होंने दो शतक और पांच अर्धशतक क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में लगाए हैं। मिलर आईपीएल में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें तीन करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed