फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Cricket South Africa took a big decision before the series against India postponed the domestic matches to prevent the spread of Kovid-19

IND vs SA: भारत के विरुद्ध टेस्ट सीरीज से पहले सीएसए ने उठाया बड़ा कदम, कोरना प्रसार रोकने के लिए घरेलू मैचों पर लगाई रोक

Mon, 20 Dec 2021 08:39 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 20 Dec 2021 08:39 AM IST
सार

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरु होने से पहले बड़ा कदम उठाया है। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए बोर्ड ने घरेलू मैचों को स्थगित कर दिया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 26 दिसंबर से खेला जाएगा।

विज्ञापन
IND vs SA Cricket South Africa took a big decision before the series against India postponed the domestic matches to prevent the spread of Kovid-19
भारतीय टीम (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की अगुवाई में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है। दोनों देशों के दरम्यान सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरयिन में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज को देखते हुए टीम इंडिया इन दिनों जोहांसबर्ग में बायो-बबल में रहकर जमकर अभ्यास कर रही है। वहीं, साउथ अफ्रीका में देखा जाए तो इन दिनों स्थिति बहुत आदर्श नहीं हैं। वहां पर कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कई नए मामले पाए गए हैं। इसके अलावा कोविड-19 के मामलों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने सावधानी बरतते हुए कोविड को प्रसार को रोकने के लिए घरेलू मैचों को स्थगित करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


एहतियात के दौर पर सीएसए ने उठाया कदम

बीते दिनों ओमिक्रॉन और कोविड मामलों की संख्या में तेजी देखी गई। इसे ध्यान में रखते हुए क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने घरेलू मैचों को स्थगित करने का फैसला लिया। सीएसए के बयान के मुताबिक, कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की नई लहर को देखते हुए पांचवें दौर के मैचों को स्थगित किए जाने फैसला लिया गया है। पांचवें दौर के मुकाबले 16 से 19 और 19 से 22 दिसंबर के दरम्यान खेले जाने थे। स्थगित किए गए इन मुकाबलों के अगले साल खेला जाएगा। 
विज्ञापन


26 दिसंबर से शुरू होगी भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सुपर स्पोर्ट्स पार्क सेंचुरियन में खेला जाएगा। उसके बाद 3 जनवरी से दूसरा जबकि, 11 जनवरी से तीसरा और अंतिम मुकाबला शुरु होगा। भारत आज तक साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज नहीं जीता है। विराट अपनी कप्तानी में इस मिथक को तोड़ कर पहली बार दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचना चाहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed