IND vs SA DRS Controversy: तीसरे अंपायर के फैसले से नाराज हुई कोहली की टीम, स्टंप माइक पर निकाला गुस्सा, देखें VIDEO
फील्ड अंपायर मरायस इरैसमस ने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर को आउट दिया था। इसके बाद टीम इंडिया काफी खुश नजर आई। हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी।
विस्तार
Dean Elgar survives 🤏
Initially given out, he reviewed it, and the decision was overturned. Big moment in the match and the series👀
📺 Stream #SAvIND live: https://t.co/0BMWdennut pic.twitter.com/6EJmtd0Qy3— SuperSport 🏆 (@SuperSportTV) January 13, 2022विज्ञापन
दरअसल, दक्षिण अफ्रीकी पारी के दौरान रविचंद्रन अश्विन राउंड द विकेट गेंदबाजी कर रहे थे। रविचंद्रन अश्विन ने राउंड द विकेट से गेंद फेंकी। गेंद बाएं हाथ के बल्लेबाज डीन एल्गर के लिए स्पिन होकर काफी ज्यादा अंदर आई। एल्गर ने अगला पांव आगे बढ़ाकर गेंद को लेग साइड पर खेलने की कोशिश की। गेंद इतनी ज्यादा अंदर आई कि बल्ले के किनारे से होती हुई सीधे अगले पैड पर जा लगी।
इसके बाद अश्विन समेत बाकी भारतीय फीलडर्स ने एल्बीडब्ल्यू की अपील की। फील्ड अंपायर मरायस इरैसमस ने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर को आउट दिया था। इसके बाद टीम इंडिया काफी खुश नजर आई। हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी। इसके बाद एल्गर ने रिव्यू लिया। उसमें दिखा कि गेंद विकेट की लाइन में पिच हुई थी और उसी लाइन में बैटिंग पैड से टकराई थी।
हालांकि, बॉल ट्रैकिंग देखकर भारतीय फील्डर्स के साथ-साथ खुद अंपायर भी हैरान रह गए। बॉल ट्रैकिंग के हिसाब से गेंद लेग स्टंप के ठीक ऊपर से जा रही थी। इस तरह फील्ड अंपायर को अपना फैसला पलटना पड़ा। क्रिकबज के रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे अंपायर के फैसले के बाद खुद फील्ड अंपायर इरैसमस की आवाज स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई। उन्हें यह कहते हुए सुना गया- यह असंभव है (This is impossible)।You know how they say technology is 99% accurate. Well today we saw the other 1%. #SAvIND pic.twitter.com/v9BvpGP8TL
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) January 13, 2022
स्टंप माइक के पास आए भारतीय खिलाड़ी
ओवर समाप्त होते ही अश्विन, कोहली समेत कई खिलाड़ी स्टंप माइक के पास आकर कुछ बोलते सुने गए। अश्विन ने माइक के पास आकर कहा- आपको जीतने के लिए बेहतर रास्ते अपनाने चाहिए सुपरस्पोर्टस। कप्तान कोहली के भी चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी। उन्होंने गुस्से में अपना पैर पटकते हुए स्टंप माइक के पास जाकर कहा- अपनी टीम पर भी ध्यान दिया करो, सिर्फ विपक्षी टीम पर ही नहीं। हर वक्त दूसरों को पकड़ने में लगे रहते हैं।
Kohli and Indian players on the stump mic #SAvIND pic.twitter.com/fXs6x8RFtD
— Xolani (@ThatXolani) January 13, 2022
राहुल ने भी जताई नाराजगी
इसके बाद केएल राहुल ने स्टंप माइक पर कहा- पूरा दक्षिण अफ्रीका 11 लोगों के खिलाफ खेल रहा है। कोहली का स्टंप माइक पर बोलते हुए वीडियो भी सामने आया है। भारत के 212 रन के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए हैं। अभी दो दिन का खेल बचा है। एल्गर तीसरे दिन के आखिरी गेंद पर आउट हुए। वे 30 रन बना सके। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अभी भी 111 रन की जरूरत है।
तीसरे अंपायर के एल्गर को नॉटआउट देेने पर कोहली को विश्वास ही नहीं हुआ।