फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Arshdeep Singh becomes first Indian fast bowler to take a five-wicket haul in South Africa records

IND vs SA: अर्शदीप ने रचा इतिहास, द. अफ्रीका में पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज; देखें रिकॉर्ड्स

Sun, 17 Dec 2023 05:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: रोहित राज Updated Sun, 17 Dec 2023 05:10 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय किया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। भारतीय तेज गेंदबाजों ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम को 116 रन पर समेट दिया।

विज्ञापन
IND vs SA Arshdeep Singh becomes first Indian fast bowler to take a five-wicket haul in South Africa records
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रच दिया। उन्होंने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में सनसनीखेज गेंदबाजी की। जोहानिसबर्ग में रविवार (17 दिसंबर) को अर्शदीप ने 37 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। वह दक्षिण अफ्रीका में एक वनडे मैच में पांच विकेट लेने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज बन गए। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य रिकॉर्ड भी बनाए।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय किया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। भारतीय तेज गेंदबाजों ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम को 116 रन पर समेट दिया। अर्शदीप ने पांच विकेट लिए। वहीं, आवेश खान को चार सफलता मिली। एक विकेट कुलदीप यादव के नाम हुआ। अर्शदीप ने रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डि जोर्जी, रसी वान डर डुसेन, हेनरिच क्लासेन और एंडिले फेहलुकवायो को आउट किया।
विज्ञापन

IND vs SA Arshdeep Singh becomes first Indian fast bowler to take a five-wicket haul in South Africa records
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
गेंदबाज जगह साल प्रदर्शन
सुनील जोशी नैरोबी 1999 5/6
युजवेंद्र चहल सेंचुरियन 2018 5/22
रवींद्र जडेजा कोलकाता 2023 5/33
अर्शदीप सिंह जोहानिसबर्ग 2023 5/37

 

IND vs SA Arshdeep Singh becomes first Indian fast bowler to take a five-wicket haul in South Africa records
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
अर्शदीप-आवेश की जोड़ी का कमाल
अर्शदीप और आवेश की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने कुल नौ विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी वनडे मैच में भारत के तेज गेंदबाजों का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले 1993 में भारतीय तेज गेंदबाजों ने मोहाली में आठ विकेट लिए थे। 2013 में सेंचुरियन में भी तेज गेंदबाजों को कुल आठ सफलता मिली थी।

दक्षिण अफ्रीका का न्यूनतम स्कोर
116 रन दक्षिण अफ्रीका का उसके घरेलू मैदान पर सबसे न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 2018 में उसने सेंचुरियन में 118 रन बनाए थे। संयोग से वह मैच भी भारत के खिलाफ ही था। ओवरऑल भारत के खिलाफ यह उसका वनडे में तीसरा न्यूनतम स्कोर है। इसी साल कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका को भारत ने 83 रन पर समेट दिया था।  2022 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफ्रीकी टीम 99 रन पर सिमट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed