{"_id":"61da71d9a6e5085bb979d475","slug":"ind-vs-sa-after-gabba-and-centurion-will-india-create-history-in-cape-town","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: केप टाउन के मैदान पर अब तक कोई मैच नहीं जीत पाया है भारत, क्या इस बार बदलेगा इतिहास ?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: केप टाउन के मैदान पर अब तक कोई मैच नहीं जीत पाया है भारत, क्या इस बार बदलेगा इतिहास ?
Sun, 09 Jan 2022 10:55 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:55 AM IST
सार
पिछले साल की शुरुआत में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को गाबा में हराकर उसका घमंड तोड़ा था। इसके बाद सेंचुरियन फतेह किया। अब केपटाउन की बारी है। केपटाउन में भी भारत अब तक कोई टेस्ट नहीं जीता है।
विज्ञापन
केपटाउन में भारत कोई टेस्ट नहीं जीता है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 11 जनवरी से केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मैच भारत ने 113 रन जीता था, जबकि दूसरे मैच में अफ्रीका ने सात विकेट से जीत दर्ज की। अब टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। टीम इंडिया अब तक अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है।
ऐसे में भारत की नजर आखिरी टेस्ट जीत सीरीज अपने नाम करने की पर होगी। हालांकि अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के लिए भारत को गाबा और सेंचुरियन वाला कारनामा फिर से दोहराना होगा।
गाबा के सेंचुरियन भी फतेह किया
पिछले साल की शुरुआत में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को गाबा के मैदान में हराकर उसका घमंड तोड़ा था। इस मैदान में कंगारू टीम 32 साल बाद कोई टेस्ट मैच हारी थी। टीम इंडिया ने यहां चौथी पारी में 300 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल की थी। इसके बाद इसी सीरीज में भारत ने सेंचुरियन के मैदान में अफ्रीकी टीम को हराया था। यह पहला मौका था, जब भारत इस मैदान में जीता था।
विज्ञापन
अब केपटाउन की बारी
सेंचुरियन की तरह केपटाउन में भी भारतीय टीम अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। भारत ने यहां पांच टेस्ट खेले हैं और तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं। यहां खेले गए आखिरी मैच में भारत 72 रन से हारा था। ऐसे में टीम इंडिया यहां पर अपना रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेगी। केपटाउन टेस्ट और गाबा टेस्ट के हालत भी थोड़े एक जैसे हैं। गाबा में भारत के पास विराट, बुमराह, अश्विन, शमी और ईशांत शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी नहीं थे।
केपटाउन में भी टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज नहीं हैं। विराट कोहली भी चोट के चलते दूसरा मैच नहीं खेले थे और तीसरे टेस्ट में उनके खेलने पर भी संशय बना हुआ है। ऐसे में भारतीय टीम फिर से गाबा वाला कारनामा दोहराना चाहेगी।
केपटाउन में रबाडा और एल्गर का रिकॉर्ड शानदार
जोहानिसबर्ग टेस्ट में भारत को अफ्रीका के दो ही खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा परेशान किया था। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और बल्लेबाजी में कप्तान डीन एल्गर। केपटाउन में इन दोनों खिलाड़ियों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। रबाडा इस मैदान पर छह मैच में 35 विकेट लिए हैं। वहीं एल्गर ने यहां 10 टेस्ट मैचों में 708 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। अगर भारत को यह टेस्ट सीरीज जीतनी है तो इन दोनों खिलाड़ियों से केपटाउन में पार पाना होगा और दोनों के खिलाफ एक प्लान के साथ मैदान में उतरना होगा।