फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: AB de Villiers storms in World Championship of Legends, South Africa beats India by 88 runs

IND vs SA: विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में एबी डिविलियर्स का तूफान, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 88 रन से हराया

Wed, 23 Jul 2025 11:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थैम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थैम्पटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 23 Jul 2025 11:32 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान एबी डिविलियर्स ने 30 गेंद में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा डिविलियर्स ने एक शानदार कैच में भी मदद की।

विज्ञापन
IND vs SA: AB de Villiers storms in World Championship of Legends, South Africa beats India by 88 runs
एबी डिविलियर्स का शानदार कैच - फोटो : FanCode Twitter

विस्तार

विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के मुकाबले जारी हैं। मंगलवार को नॉर्थैम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में दक्षिण अफ्रीकी चैंपियंस ने भारतीय चैंपियंस को डकवर्थ लुईस नियम के जरिये 88 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 208 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 18.2 ओवर में नौ विकेट पर 111 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान एबी डिविलियर्स ने 30 गेंद में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा डिविलियर्स ने एक शानदार कैच में भी मदद की।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने एक वक्त 14वें ओवर में 118 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। हाशिम अमला 19 गेंद में चार चौके की मदद से 22 रन, जैक्स रुडोल्फ 20 गेंद में 24 रन, सेरेल इरवी 12 गेंद में 15 रन, जेपी डुमिनी 12 गेंद में 16 रन और वेन पार्नेल छह गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद डिविलियर्स ने जेजे स्मट्स के साथ छठे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी निभाई। स्मट्स 17 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। डिविलियर्स ने फिर मोर्ने वान विक के साथ साझेदारी निभाई। वान विक पांच गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की ओर से पीयूष चावला और यूसुफ पठान ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, अभिमन्यू मिथुन को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की पारी
209 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते उतरी भारतीय टीम ने एक वक्त 44 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। रॉबिन उथप्पा दो रन, शिखर धवन एक रन, सुरेश रैना 11 गेंद में 16 रन और अंबाती रायुडू खाता खोले बिना पवेलियन लौट चुके थे। यूसुफ पठान भी पांच रन ही बना सके। इरफान पठान 10 रन, पीयूष चावला नौ रन और विनय कुमार 13 रन बनाकर आउट हुए। पवन नेगी खाता नहीं खोल सके। स्टुअर्ट बिन्नी ने थोड़ा दम दिखाया और 39 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एरॉन फांगीसो ने तीन विकेट, जबकि पार्नेल और इमरान ताहिर ने दो-दो विकेट लिए। हार्डस विलजोएन और डुएन ओलीवियर को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

डिविलियर्स का करिश्मा
41 साल के डिविलियर्स ने यूसुफ पठान के कैच में भी अहम भूमिका निभाई। बाउंड्री लाइन पर डिविलियर्स ने डाइव लगाकर और स्लाइड कर गेंद को पकड़ा और जब उन्हें लगा कि वह बाउंड्री रोप से टकरा जाएंगे तो उन्होंने गेंद थोड़ी दूरी पर खड़े इरवी को बढ़ा दी। इरवी ने डाइव लगाकर कैच पूरा किया। 41 साल की उम्र में डिविलियर्स की फिटनेस देखकर फैंस स्तब्ध रह गए। इस कैच की जमकर तारीफ हो रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed