फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 4th T20I Series Match Preview Head To Head Playing 11 Prediction Today Match, Captain and Vice-Captain

IND vs SA Playing-11: पंत पलटन के सामने दक्षिण अफ्रीका को रोकने की चुनौती, उमरान या अर्शदीप को मिल सकता है मौका

Fri, 17 Jun 2022 03:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Jun 2022 03:55 PM IST
सार

IND vs SA T20I Playing 11: टी-20 मुकाबलों में भारत का राजकोट के मैदान पर पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने अब तक यहां तीन टी-20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसने दो में जीत हासिल की है। तीनों ही बार भारत ने यहां दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी की है।

विज्ञापन
IND vs SA 4th T20I Series Match Preview Head To Head Playing 11 Prediction Today Match, Captain and Vice-Captain
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका चौथा टी-20 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार को पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में भारत के लिए जीत जरूरी है, क्योंकि मुकाबला हारने के साथ ही यह सीरीज भी टीम इंडिया के हाथ से निकल जाएगी। कप्तान ऋषभ पंत और उनकी टीम ने पिछला मैच जीतकर सीरीज में वापसी की है और अगला मैच जीतकर वह इस लय को बरकरार रखना चाहेंगे।
विज्ञापन


रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने अपनी धरती पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात मैच खेले हैं। इसमें दक्षिण अफ्रीका ने पांच और भारत ने दो मैच जीते हैं। वहीं, दोनों देशों के बीच कुल 18 मुकाबले खेले गए हैं। भारत का पलड़ा 10 जीत के साथ भारी है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने आठ मैच जीते हैं।
विज्ञापन

IND vs SA 4th T20I Series Match Preview Head To Head Playing 11 Prediction Today Match, Captain and Vice-Captain
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका चौथा टी-20 - फोटो : अमर उजाला
टी-20 मुकाबलों में भारत का राजकोट के मैदान पर पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने अब तक यहां तीन टी-20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसने दो में जीत हासिल की है। तीनों ही बार भारत ने यहां दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी की है।

खराब फॉर्म से जूझ रहे कप्तान ऋषभ पंत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ‘करो या मरो’ वाले चौथे टी-20 मैच में अच्छी पारी खेलनी होगी ताकि बीच के ओवरों में दबाव से बचा जा सके। पंत के खराब फॉर्म के अलावा विशाखापट्टनम में दूसरे मैच में भारत ने अपनी गलतियों से पार पाकर बड़ी जीत दर्ज की थी।

पंत के साथ एक खास बात यही रही है कि जब किसी भी प्रारूप में उनकी आलोचना होती है, वह जबर्दस्त पारी खेलकर सभी का मुंह बंद कर देते हैं और चौथे मैच में उनके लिए यही मौका है। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने अब तक उनके बल्ले पर अंकुश लगाकर रखा है और उन्हें मनचाहे शॉट खेलने नहीं दिए हैं। पंत इस सीरीज में ज्यादातर डीप में कैच देकर आउट हुए हैं। उन्हें इस कमी से पार पाना होगा।

ऋतुराज-ईशान से फिर अच्छी शुरुआत की उम्मीद

IND vs SA 4th T20I Series Match Preview Head To Head Playing 11 Prediction Today Match, Captain and Vice-Captain
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 - फोटो : अमर उजाला
पिछले मैच में ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ने भारत को शानदार शुरुआत दी थी। ईशान ने परिपक्व बल्लेबाजी करके रिजर्व सलामी बल्लेबाज के रूप में अपना दावा पुख्ता कर दिया है और इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए चयनकर्ताओं का ध्यान इस पर जरूर गया होगा। गायकवाड़ और ईशान बाकी दोनों मैचों में भी इस लय को कायम रखना चाहेंगे। इसके बाद दोनों नियमित सलामी बल्लेबाजों की वापसी से पहले आयरलैंड के खिलाफ भी दो मैच खेलेंगे।
विज्ञापन

मध्यक्रम में मजबूती जरूरी

शॉर्ट गेंद का सामना नहीं कर पा रहे श्रेयस अय्यर अभी तक कोई कमाल नहीं कर सके हैं और तीसरे नंबर पर उनसे अच्छी पारी की उम्मीद है। विशाखापट्टनम में अच्छी शुरुआत के बाद बीच के ओवरों में भारतीय टीम जूझती नजर आई। आखिर में हार्दिक पांड्या ने 21 गेंद में नाबाद 31 रन बनाकर टीम को 180 रन के पास पहुंचाया। अब मध्यक्रम के बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेकर खेलना होगा।

अक्षर विकेटों के शतक से एक कदम दूर

IND vs SA 4th T20I Series Match Preview Head To Head Playing 11 Prediction Today Match, Captain and Vice-Captain
भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
पिछले मैच में बीच के ओवरों में युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल जैसे स्पिनरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। अक्षर ने किफायती गेंदबाजी की तो चहल विकेट चटकाने में कामयाब रहे। अक्षर पटेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने सौ विकेट पूरा करने से महज एक विकेट दूर हैं।

भुवी पछाड़ सकते हैं बुमराह को
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर को टी-20 में जसप्रीत बुमराह (67) को पछाड़ने के लिए चार विकेटों की और जरूरत है। अभी उनके खाते में 63 विकेट हैं। भुवनेश्वर कुमार लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। आवेश खान किफायती तो रहे, लेकिन विकेट नहीं ले सके। हर्षल पटेल ने अपनी विविधता के दम पर चार विकेट चटकाए।

IND vs SA 4th T20I Series Match Preview Head To Head Playing 11 Prediction Today Match, Captain and Vice-Captain
भारतीय टीम - फोटो : बीसीसीआई
मेहमानों को खल रही क्विंटन डिकॉक की कमी
दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका पिछली हार को भुलाकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी। सीरीज में 2-1 से आगे चल रही दक्षिण अफ्रीकी टीम चाहेगी कि सीरीज का फैसला इसी मैच में हो जाए। स्टार बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के कलाई की चोट से पूरी तरह उबरने की दुआ दक्षिण अफ्रीकी खेमा कर रहा होगा।

तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्सी और केशव महाराज काफी महंगे साबित हुए। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल सका और क्षेत्ररक्षण भी लचर रहा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल/रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान/अर्शदीप सिंह/उमरान मलिक।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स/क्विंटन डिकॉक, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्त्जे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रसी वान डर डुसेन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed