फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs South Africa 2nd T20 Dream 11 Playing Xi Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi

IND vs SA 2nd T20 Playing 11: दक्षिण अफ्रीका से घर में पहली सीरीज जीतने उतरेगा भारत, जानें संभावित प्लेइंग-11

Sun, 02 Oct 2022 09:46 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: रोहित राज Updated Sun, 02 Oct 2022 09:46 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बचे शेष दो टी-20 मैचों के जरिये कोच राहुल द्रविड़ विश्वकप के लिए टीम को अंतिम रूप देना चाहेंगे। उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को चोटिल खिलाड़ियों के विकल्प के रूप में जरूर टीम में शामिल किया गया है, लेकिन ये दोनों अभी विश्वकप दल का हिस्सा नहीं हैं।

विज्ञापन
India vs South Africa 2nd T20 Dream 11 Playing Xi Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (दो अक्तूबर) को गुवाहाटी में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर दूसरे मैच के साथ ही अपनी धरती पर पहली बार दक्षिण अफ्रीका से टी-20 सीरीज जीतने पर है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह आठवीं द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इनमें भारत ने तीन और दक्षिण अफ्रीका ने दो बार सीरीज जीती है। दो सीरीज ड्रॉ रहीं। भारत ने तीनों बार दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में हराया है, लेकिन अपने घर में वह कभी नहीं जीत पाया है। दक्षिण अफ्रीका ने 2015-16 में भारत में तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीती थी।
विज्ञापन

दूसरी ओर, तेंबा बावुमा की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका की टीम भी पलटवार करना चाहेगी। उन्हें उम्मीद होगी कि वह टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित कर लक्ष्य हासिल करें। पहले मैच में कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्त्जे जैसे गेंदबाजों की मौजूदगी में रोहित और कोहली को सस्ते में आउट करने के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी में आत्मविश्वास की कमी दिखी। इतना ही नहीं गुवाहाटी में भी भारतीय टीम पहली बार टी-20 मैच जीतना चाहेगी। इससे पहले खेले दो मैचों में भारत को एक में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था तो दूसरा श्रीलंका के खिलाफ बिना टॉस के ही रद्द हो गया था।

ये भी पढ़ें: T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप खेल सकते हैं बुमराह, गांगुली बोले- जसप्रीत ऑस्ट्रेलिया जाएंगे, टीम से बाहर नहीं हुए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

India vs South Africa 2nd T20 Dream 11 Playing Xi Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
विश्वकप से पहले टीम को अंतिम रूप देना चाहेगा भारतीय टीम प्रबंधन
टी-20 विश्वकप लेकर जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के अभियान का मुख्य हिस्सा थे। पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से वह तीन सप्ताह पहले आईसीसी इवेंट से लगभग बाहर हो गए हैं। हालांकि, अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बचे शेष दो टी-20 मैचों के जरिये कोच राहुल द्रविड़ विश्वकप के लिए टीम को अंतिम रूप देना चाहेंगे। उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को चोटिल खिलाड़ियों के विकल्प के रूप में जरूर टीम में शामिल किया गया है लेकिन ये दोनों अभी विश्वकप दल का हिस्सा नहीं हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बुमराह के विकल्प के रूप में टीम प्रबंधन किस गेंदबाज को अवसर देता है।
विज्ञापन

मोहम्मद शमी विश्वकप दल के स्टैंडबाई में हैं, लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका का सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। शमी कोविड-19 से उबर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया में अपने अनुभव की वजह से वह टीम में जगह बना सकते हैं। यदि वह टीम के साथ जुड़ते हैं तो 16 अक्तूबर को मौजूदा चैंपियन के खिलाफ अभ्यास मैच से पहले उनके पास कम मैच होंगे। दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए टीम के पास दीपक चाहर भी हैं, जो चोट से उबर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Arshdeep Singh: पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर ने अर्शदीप सिंह की तारीफ में कही बड़ी बात, जहीर खान से की तुलना

पहले टी-20 में चाहर (4-0-24-2) और बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (4-0-32-3) ने दक्षिण अफ्रीका के पांच बल्लेबाजों को मात्र 9 रन के स्कोर पर ही पवेलियन भेज दिया था। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में स्विंग समीकरण से बाहर होगी। चाहर और भुवनेश्वर कुमार स्विंग में माहिर हैं, जो अर्शदीप के साथ विश्वकप एकादश में हैं। वहीं, सिराज ने पिछले कुछ समय से संघर्ष किया है। हालांकि, भुवनेश्वर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में काफी रन लुटाए थे। ऐसा ही हाल हर्षल पटेल का भी है।

India vs South Africa 2nd T20 Dream 11 Playing Xi Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
अक्षर पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
स्पिन को अक्षर ने दी मजबूती
तेज गेंदबाजी भारतीय टीम के लिए परेशानी बनी हुई है। वहीं, स्पिन विभाग में कुछ राहत है। रविंद्र जडेजा की जगह टीम में शामिल किए गए अक्षर पटेल ने विश्वकप के लिए लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है और उन्होंने स्पिन विभाग को मजबूती दी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में 7.87 की औसत से आठ विकेट लिए। भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीती थी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 में 16 रन देकर एक विकेट लिया था। बीच के ओवरों में रविचंद्रन अश्विन ने भी किफायती गेंदबाजी की थी। अक्षर ने कप्तान रोहित का कुछ मनोबल बढ़ाया है। बल्लेबाजी में केएल राहुल ने अर्धशतक लगाकर वापसी के संकेत दिए हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/रविचंद्रन अश्विन।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), तेंबा बावुमा (कप्तान), रिले रॉसो/रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, बेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे, तबरेज शम्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed