फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 2nd Test Team India Changed 3 Captains Last 4 Matches

IND vs SA: भारतीय टीम ने पिछले चार मैच में तीन कप्तान बदले, 2005 में भी हुआ था ऐसा, जानिए पूरी कहानी

Tue, 04 Jan 2022 09:57 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 04 Jan 2022 09:57 AM IST
सार

न्यूजीलैंड और अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों में भारतीय टीम तीन अलग-अलग कप्तानों के साथ मैदान में उतरी है। इससे पहले 2005 में भी ऐसा हो चुका है। उस समय द्रविड़, गांगुली और सहवाग भारत के कप्तान थे। 

विज्ञापन
IND vs SA 2nd Test Team India Changed 3 Captains Last 4 Matches
पिछले चार मैचों में विराट, रहाणे और राहुल भारत की कप्तानी कर चुके हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लोकेश राहुल भारतीय टीम के कप्तान हैं। विराट की पीठ में समस्या होने के बाद राहुल को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है। पिछले चार मैचों में भारतीय टीम तीन अलग-अलग कप्तानों के साथ मैदान में उतर चुकी है। टी-20 वर्ल्डकप के बाद भारत ने कुल चार टेस्ट खेले हैं और इस दौरान तीन खिलाड़ियों ने भारत की कप्तानी की है, जबकि धोनी के संन्यास लेने के बाद से विराट ही भारत के कप्तान बने हुए हैं। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी भारत ने दोनों मैच अलग-अलग कप्तानों के साथ खेले थे। अब अफ्रीका के खिलाफ भी ऐसा हुआ है। इस दौरान विराट अलग-अलग कारणों के चलते टीम से बाहर हुए हैं। वहीं रहाणे के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम के उपकप्तान पद से हटा दिया गया है। 
विज्ञापन


पिछले चार मैचों में रहाणे, विराट और राहुल ने की कप्तानी
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में अजिंक्य रहाणे भारत के कप्तान थे, क्योंकि विराट ने टी-20 वर्ल्डकप के बाद ब्रेक लिया था। इसके बाद दूसरे मैच में विराट लौटे और टीम की कप्तानी की। अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में भी विराट ही भारत के कप्तान थे, लेकिन दूसरे मैच से पहले उन्हें पीठ में समस्या हुई और उनकी जगह लोकेश राहुल इस मैच में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट में उपकप्तानी का ड्रामा
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अजिंक्य रहाणे भारत के उपकप्तान थे और विराट के न रहने पर टीम की कमान भी संभाली थी। वो लंबे समय से यह जिम्मेदारी निभाते आ रहे थे। हालांकि उनकी खराब फॉर्म के चलते उनसे यह जिम्मेदारी छीन ली गई और उनकी जगह रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया। उपकप्तान बनने के बाद रोहित पहला खेलने से पहले ही चोटिल हो गए और लोकेश राहुल को यह जिम्मेदारी दी गई। अब विराट के टीम से बाहर जाने पर राहुल भारत की कप्तानी भी कर रहे हैं। 


2005 में भी हुआ था ऐसा
साल 2005 में भी भारतीय टीम ने चार मैचों के अंदर तीन कप्तान बदले थे। उस समय सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और वीरेन्द्र सहवाग ने भारत की कप्तानी की थी। सितंबर 2005 में सौरव गांगुली भारत के कप्तान थे और जिम्मेबाब्वे के खिलाफ सीरीज में टीम की कप्तानी भी की थी। इसके बाद दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में द्रविड़ दो मैचों तक टीम के कप्तान थे। तीसरे मैच में वो भी उपलब्ध नहीं थे और वीरेन्द्र सहवाग ने भारत की कप्तानी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed