फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 2nd Test: Jasprit Bumrah and Marco Jansen face-off fight in field in Johannesburg Test Match; heat up moment between Mumbai Indians teammates

IND vs SA 2nd Test: 'कूल' जसप्रीत बुमराह को आया गुस्सा, मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके खिलाड़ी से भिड़े, देखें VIDEO

Wed, 05 Jan 2022 05:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 05 Jan 2022 05:28 PM IST
सार

भारतीय टीम की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान 'कूल' जसप्रीत बुमराह को गुस्सा आ गया और वह मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज मार्को जेन्सन से भिड़ गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
IND vs SA 2nd Test: Jasprit Bumrah and Marco Jansen face-off fight in field in Johannesburg Test Match; heat up moment between Mumbai Indians teammates
बुमराह और जेन्सन भिड़े - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। भारतीय टीम की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान 'कूल' जसप्रीत बुमराह को गुस्सा आ गया और वह मुंबई इंडियंस के लिए 2021 आईपीएल खेल चुके तेज गेंदबाज मार्को जेन्सन से भिड़ गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

भारतीय पारी के 54वें ओवर की घटना
दरअसल यह घटना भारत की दूसरी पारी के 54वें ओवर की है। तब भारत ने आठ विकेट गंवाकर 230 से ज्यादा रन बना लिए थे। इसके बाद 54वें ओवर में छह फुट से ज्यादा लंबे मार्को जेन्सन गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने बुमराह को लगातार चार शॉर्ट गेंदें फेंकी, जो जाके बुमराह के शरीर पर लगीं। चौथी गेंद पर जेन्सन ने बुमराह की तरफ घूरकर देखा।

बुमराह और जेन्सन भिड़ गए
इसके बाद बुमराह ने भी जेन्सन की तरफ घूरा। फिर जेन्सन बुमराह को देखकर कुछ बोलते नजर आए। इस पर बुमराह चिढ़ गए और उन्होंने भी जेन्सन को जवाब दिया। दोनों एक दूसरे की तरफ बढ़े। अंपायर ने बीच बचाव करते हुए दोनों को अलग कर दिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर और तेम्बा बावुमा भी बुमराह से कुछ बातचीत करते दिखे। फैंस ने जेन्सन का उड़ाया मजाक
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बुमराह ने इसके बाद रबाडा की गेंद पर छक्का भी लगाया। हालांकि, वह सात रन बनाकर एनगिडी की गेंद पर आउट हुए। उनका कैच भी जेन्सन ने ही लिया। बुमराह-जेन्सन के बीच भिड़ंत देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर कहा कि अब दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को बुमराह से बचकर रहने की जरूरत होगी। बुमराह की गेंदों ने इस दौरे पर कहर बरपाया है।  भारत ने 240 रन का लक्ष्य दिया
भारत की दूसरी पारी 266 रन पर सिमट गई। भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने 229 रन बनाए थे। इस तरह भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 240 रन का लक्ष्य दिया है। आज तीसरा दिन है और अभी दो दिन और का खेल बाकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed