IND vs SA 2nd T20: कटक में टिकट को लेकर महिलाओं के बीच मारपीट, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, देखें Video
टिकट खरीदने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं आपस में भिड़ गईं, जिससे टिकट बिक्री के दौरान अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में पुलिस को क्रिकेट प्रेमियों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विस्तार
Uncontrollable queue of women for #2ndT20 tickets at #BarabatiStadium Cuttack. Long queue in extreme heat time. Violence erupted between women while standing in long time queues. Will these women watch the match? #INDvSA pic.twitter.com/m6rIoWhLuZ
— AJIT SAHANI (@2008Sahani) June 9, 2022विज्ञापन
The craze of match tickets at barabati stadium.#apna_cuttack#INDvSA #CricketTwitter #BCCI pic.twitter.com/FKZkCsaUfo
— mohammed sahanawaz (@aladdin_jinny98) June 9, 2022
कटक के बाराबाती स्टेडियम में 2019 के बाद अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। इसलिए फैन्स को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है। मैच को लेकर फैन्स की दीवानगी का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे कड़ी धूप में भी घंटों लाइन में खड़े रहे। आखिर में उनका सब्र टूट गया। कटक के डीसीपी और उनकी टीम लाइन में खड़े लोगों को पानी पिलाते भी दिखे। लोग इसकी तारीफ भी कर रहे हैं।
An incredible exhibition of commitment to serving the public by our @dcp_cuttack Shri @PinakMishra2 while the public waited for their turn for hours to get tickets for the upcoming #IndiaVsSA2ndT20I at Barbati.@CMO_Odisha @DGPOdisha @homeodisha @cpbbsrctc @ajaya_ops @pranabpdas pic.twitter.com/TUG809tk4L
— Sarthak Ray (@Sarthaka_Ray) June 9, 2022
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, बाराबती स्टेडियम में करीब 40,000 लोग टिकट खरीदने के लिए पहुंचे थे, लेकिन सिर्फ 12 हजार टिकटों की ही बिक्री होनी थी। बाराबाती स्टेडियम में 45 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। हालांकि, काफी टिकट्स पहले ही बिक चुके हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे मैच में स्टेडियम दर्शकों से भरा रह सकता है।
[VIDEO] #WATCH Stampede-like situation outside Barabati stadium in Cuttack as scuffle breaks out between fans at the offline ticket counters; Police resort to lathi-charge to control the crowd #IndvsSA #Odisha pic.twitter.com/EzV5wGf3e6
— OTV (@otvnews) June 9, 2022
इससे पहले दूसरे टी-20 मैच का पहला टिकट ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खरीदा है। ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज लोचन और सचिव संजय बहेरा ने नवीन पटनायक के घर पहुंचकर उन्हें मैच का पहला टिकट दिया। पटनायक दूसरा टी-20 देखने के लिए स्टेडियम भी पहुंच सकते हैं।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 211 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने तीन विकेट गंवाकर 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। डेविड मिलर ने 64 और रेसी वान डेर डुसेन ने 75 रनों की नाबाद पारी खेली। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 131 रन जोड़े।