फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 1st Test Spectators will not get entry in India-South Africa Boxing Day Test, CSA took this decision due to Omicron

रिपोर्ट: भारत-दक्षिण अफ्रीका बॉक्सिंग डे टेस्ट में दर्शकों को नहीं मिलेगी एंट्री, सीएसए ने इस वजह से लिया फैसला

Mon, 20 Dec 2021 11:52 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 20 Dec 2021 11:52 AM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में दर्शकों को मैदान पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसका खुलासा एक रिपोर्ट जरिए हुआ है। दोनों देशों के दरम्यान सीरीज का पहला मुकबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा। 

विज्ञापन
IND vs SA 1st Test Spectators will not get entry in India-South Africa Boxing Day Test, CSA took this decision due to Omicron
भारतीय टीम - फोटो : social media

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से खेले जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले क्रिकेट फैंस को तगड़ा झटका लगा है। सेंचुरियन में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में दर्शकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसका खुलासा एक रिपोर्ट के जरिेए हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रसार को देखते हुए टिकटों की बिक्री नहीं की है। बीते कुछ हफ्तों से दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन और कोविड-19 के मामलों में इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन


कुछ प्रतिनिधियों को ही मिलेगी एंट्री

रिपोर्ट के मुताबिक इस मैच के लिए कुछ प्रतिनिधियों को मैदान पर जाने की अनुमति मिलेगी। हालांकि दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 प्रतिबंध के चलते दो हजार लोगों को एकत्रित होने की छूट दी गई है। जिसके चलते पहले खबर आई थी कि भारत और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट सीरीज के दौरान दो हजार दर्शकों को मैदान पर जाने की अनुमित मिलेगी। इसके बाद कहा गया कि अगर ओमिक्रॉन के मालमों में कभी आई तो दर्शकों की संख्य़ा में इजाफा किया जाएगा। 
विज्ञापन



दूसरे टेस्ट के भी नहीं बेचे गए टिकट

हालांकि, आयोजक इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि क्या अगले सप्ताह कोविड-19 संबंध में सरकारी नियमों में कोई बदलाव होता है। क्योंकि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक दूसरे टेस्ट मैच के लिए भी टिकटों की बिक्री शुरू की ही। दूसरा टेस्ट मैच तीन जनवरी से जोहांसबर्ग के वांडर्स पर खेला जाएगा। क्योंकि वांडर्स स्टेडियम की तरफ से ट्वीट कर कहा गया कृपया ध्यान दें, दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच वांडर्स स्टेडियम में आगामी टेस्ट मैच के लिए टिकटों की बिक्री के संबंध में कोई घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed