IND vs SA 1st Test Live Streaming: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच आज से पहला टेस्ट, कब-कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज से शुरू हो रहा है। टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि भारत आज तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम में रविवार से टेस्ट में एक्शन में दिखेगी। दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज से सेंचुरियन शुरू हो रहा है। टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। भारत यह टेस्ट सीरीज जीतकर दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर इतिहास रचना चाहेगा। भारत आज तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला जीतने में नाकाम रहा है। लेकिन इस बार विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया इस मिथक को तोड़ना चाहेगी। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि पहले मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले इस मैच का लाइव प्रसारण कब, कहां, और कैसे देख सकते हैं।
कब से खेला जाएगा भारत और दक्षिण-अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा।
कहां होगी भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 1 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।
कहां देख सकते हैं मैच का लाइव प्रसारण?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच का प्रसारण हिंदी/अंग्रेजी के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में भी किया जाएगा।
कहां देखें मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स www.amarujala.com पर भी पढ़े जा सकते हैं।
भारत की टेस्ट टीम-
विराट कोहली (कप्तान), प्रियांक पांचाल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, जयंत यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।
दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम-
डीन एल्गर (कप्तान), टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, सारेल इरवी, बेउरन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, एनरिक नॉर्खिया, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डुसें, काइल वेरेने, मार्को जेन्सन, ग्लेनटन स्टुरमैन, प्रेनेलन सुब्रेयन, सिसांडा मगला, रेयान रिकेल्टन, डुआने ओलिवर।