IND vs SA 1st Test: चेतेश्वर पुजारा को डांस कराने में सफल हुए दक्षिण अफ्रीकी लोग, देखें मजेदार Video
भारतीय टीम ने टेस्ट मैच को पांचवें दिन 113 रन से अपने नाम कर लिया। मैच जीतने के बाद जब टीम इंडिया होटल पहुंची तो वहां उसका शानदार स्वागत हुआ। स्वागत के दौरान शर्मीले स्वभाव के कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा भी डांस करने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरअसल, विराट कोहली की टीम सुपरस्पोर्ट पार्क में मैच जीतने के बाद अपने होटल आइरीन लॉज में पहुंची। वहां टीम का स्वागत होटल के स्टाफ ने ज़ुलु नृत्य करके किया। यह दक्षिण अफ्रीका का पारंपरिक नृत्य है। पुजारा को मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन ने डांस कराया।
View this post on Instagram
टीम इंडिया अपने तीसरे प्रयास में सेंचुरियन में जीत दर्ज करने में सफल रही। उसे 2010 और 2018 में हार मिली थी। इस जीत के दौरान खिलाड़ियों ने कुछ व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाए। मोहम्मद शमी 200 टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय तेज गेंदबाज बने और ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए। उन्होंने सबसे तेज 100 शिकार के मामले में पूर्व कप्तान और अपने आदर्श महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया।
200 Test wickets ✅
— BCCI (@BCCI) December 30, 2021
100 dismissals as wicket-keeper ✅
Special milestones call for a celebration 🍰🙌#TeamIndia | #SAvIND | @MdShami11 | @RishabhPant17 pic.twitter.com/lj8CZHMaBs
सेंचुरियन टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे केएल राहुल ने टीम इंडिया की इस जीत को शानदार बताया। भारतीय टीम सेंचुरियन में जीतने से पहले 2021 में ब्रिस्बेन, लॉर्ड्स और ओवल में जीती थी। मैच जीतने के बाद जब राहुल से ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी बेहतरीन है।
भारतीय टीम 2021 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम भी बन गई। उसने इस मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया। भारत ने इस साल 15 में से आठ मैच जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान की टीम नौ में सात मैच जीती है। अगले साल भारतीय टीम की नजर अपने बेहतरीन प्रदर्शन को कायम रखने पर होगी। तीन जनवरी से होने वाले दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी।