{"_id":"6299d424315d045e620089ac","slug":"ind-vs-sa-1st-t20-if-india-lose-first-match-against-south-africa-captain-kl-rahul-will-make-shameful-record-equal-virat-kohli-india-vs-south-africa-t20-series","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA T20: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20 हारे तो केएल राहुल बनाएंगे शर्मनाक रिकॉर्ड, कोहली की बराबरी करेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA T20: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20 हारे तो केएल राहुल बनाएंगे शर्मनाक रिकॉर्ड, कोहली की बराबरी करेंगे
Fri, 03 Jun 2022 03:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 03 Jun 2022 03:29 PM IST
सार
अगर राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मैच हारते हैं तो शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वह तीनों फॉर्मेट में बतौर कप्तान अपना पहला मैच हारने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन जाएंगे।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नौ जून से पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। टीम इंडिया इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों के साथ उतरेगी। रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। ऐसे में केएल राहुल को कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, ऋषभ पंत टीम के उपकप्तान होंगे।
बतौर भारतीय कप्तान केएल राहुल का ट्रैक रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। खास बात तो यह है कि राहुल ने कप्तानी का डेब्यू दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही किया था। पिछले साल जब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई थी, तो दूसरे टेस्ट में विराट कोहली चोट की वजह से नहीं खेले थे। ऐसे में राहुल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यह टेस्ट इस साल तीन जनवरी से खेला गया था।

केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
जोहानिसबर्ग के वानडरर्स स्टेडियम में खेले गए उस टेस्ट में केएल राहुल की टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट से हार गई थी। यानी राहुल का बतौर कप्तान टेस्ट डेब्यू फ्लॉप रहा और वह अपने पहले ही मैच में हार गए। इसके बाद इसी दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मेदारी राहुल को ही सौंपी गई थी।
टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 31 रन से, दूसरे वनडे में सात विकेट और तीसरे वनडे में चार रन से हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने भारत का क्लीन स्वीप किया। यानी राहुल को वनडे में कप्तानी के डेब्यू पर भी अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। अब वह इसी टीम के खिलाफ टी-20 कप्तान के तौर पर भी डेब्यू करेंगे।
टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 31 रन से, दूसरे वनडे में सात विकेट और तीसरे वनडे में चार रन से हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने भारत का क्लीन स्वीप किया। यानी राहुल को वनडे में कप्तानी के डेब्यू पर भी अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। अब वह इसी टीम के खिलाफ टी-20 कप्तान के तौर पर भी डेब्यू करेंगे।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, तब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के घरेलू मैदान पर खेल रही थी और अब भारत को अपने घरेलू मैदान पर खेलना है। ऐसे में राहुल के पास इस हार के सिलसिले को तोड़ने का बेहतरीन मौका है। अगर राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मैच हारते हैं तो शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वह तीनों फॉर्मेट में बतौर कप्तान अपना पहला मैच हारने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन जाएंगे।
वहीं, वह ऐसा करने वाले ओवरऑल आठवें खिलाड़ी होंगे। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में अपना पहला मैच हारे थे। 2014 में बतौर टेस्ट कप्तान पहले मैच में विराट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2013 में विराट को वनडे में कप्तानी का मौका मिला और श्रीलंका के खिलाफ यह मैच टीम इंडिया हार गई थी।
बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में पहला मैच हारने वाले खिलाड़ी

| कप्तान | देश | पहला टेस्ट vs | पहला वनडे vs | पहला टी-20 vs |
| स्टीफन फ्लेमिंग | न्यूजीलैंड | इंग्लैंड, 1997 | श्रीलंका, 1997 | ऑस्ट्रेलिया, 2005 |
| शॉन पोलक | दक्षिण अफ्रीका | श्रीलंका, 2000 | पाकिस्तान, 2000 | वेस्टइंडीज, 2007 |
| तिलकरत्ने दिलशान | श्रीलंका | इंग्लैंड, 2011 | भारत, 2010 | पाकिस्तान, 2008 |
| ब्रैंडन मैकुलम | न्यूजीलैंड | दक्षिण अफ्रीका, 2013 | भारत, 2009 | इंग्लैंड, 2008 |
| हैमिल्टन मसाकाद्जा | जिम्बाब्वे | पाकिस्तान, 2013 | पाकिस्तान, 2008 | बांग्लादेश, 2016 |
| ग्रीम क्रीमर | जिम्बाब्वे | न्यूजीलैंड, 2016 | भारत, 2016 | भारत, 2016 |
| विराट कोहली | भारत | ऑस्ट्रेलिया, 2014 | श्रीलंका, 2013 | इंग्लैंड, 2017 |
केएल राहुल और राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने टी-20 में बतौर कप्तान पहला मैच 2017 में खेला था और इस मैच में इंग्लिश टीम ने भारत को हराया था। ऐसे में कोहली बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में अपना पहला मैच हारे थे। ओवरऑल लिस्ट की बात करें तो इसमें कई बड़े-बड़े कप्तानों के नाम शामिल हैं। इनमें न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग, दक्षिण अफ्रीका के शॉन पोलक, न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम जैसे नाम शामिल हैं।
राहुल इस शर्मनाक रिकॉर्ड से बचना चाहेंगे और अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को पहला मैच जिताना चाहेंगे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया चारों के चारों (एक टेस्ट, तीन वनडे) मैच हार चुकी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का आखिरी मैच 19 जून को खेला जाएगा।