फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 1st ODI Virat Kohli can overtake Rahul Dravid and Sourav Ganguly Yuzvendra Chahal has a chance to join 100 Wicket club

IND vs SA: द्रविड़ और गांगुली से आगे निकल सकते हैं विराट कोहली, चहल के पास '100 क्लब' में शामिल होने का मौका

Tue, 18 Jan 2022 08:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल Published by: रोहित राज Updated Tue, 18 Jan 2022 08:03 PM IST
सार

टेस्ट में मिली हार को भुलाकर टीम इंडिया वनडे में धमाकेदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी। उसकी नजर अफ्रीकी जमीन पर लगातार दूसरी सीरीज जीतने पर है। पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने छह मैचों की सीरीज को 5-1 से अपने नाम किया था।

विज्ञापन
IND vs SA 1st ODI Virat Kohli can overtake Rahul Dravid and Sourav Ganguly Yuzvendra Chahal has a chance to join 100 Wicket club
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के अब वनडे सीरीज की बारी है। टेस्ट में मिली हार को भुलाकर टीम इंडिया वनडे में धमाकेदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी। उसकी नजर अफ्रीकी जमीन पर लगातार दूसरी सीरीज जीतने पर है। पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने छह मैचों की सीरीज को 5-1 से अपने नाम किया था। इस बार केएल राहुल अपनी कप्तानी में उस सफलता को दोहराने उतरेंगे। सीरीज के दौरान विराट कोहली के पास दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली को पीछे छोड़ने का मौका होगा।
विज्ञापन


कोहली ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ 27 वनडे में 1287 रन बनाए हैं। इस दौरान चार शतक और छह अर्धशतक जड़े हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वे आठवें नंबर पर हैं। अगर वे सीरीज के तीन मैच में 295 रन बना देते हैं तो एक साथ चार खिलाड़ियों को पीछे छोड़ चौथे पायदान पर पहुंच जाएंगे। द्रविड़ से आगे निकलने के लिए कोहली को 23 और गांगुली से आगे निकलने के लिए 27 रन बनाने हैं।
विज्ञापन

IND vs SA 1st ODI Virat Kohli can overtake Rahul Dravid and Sourav Ganguly Yuzvendra Chahal has a chance to join 100 Wicket club
विराट कोहली, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी देश मैच रन
सचिन तेंदुलकर भारत 57 2001
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 48 1879
कुमार संगकारा श्रीलंका 44 1789
स्टीव वॉ ऑस्ट्रेलिया 47 1581
शिवनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज 39 1559
सौरव गांगुली भारत 29 1313
राहुल द्रविड़ भारत 36 1309
विराट कोहली भारत 27 1287

पोंटिंग की बराबरी कर सकते हैं विराट
कोहली के पास रिकी पोंटिंग के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी करने का भी मौका होगा। वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 100 शतक लगाए हैं। उनके बाद पोंटिंग का नंबर हैं। ऑस्ट्रेलिया को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले इस बल्लेबाज ने 71 शतक लगाए हैं। कोहली 70 शतक के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

IND vs SA 1st ODI Virat Kohli can overtake Rahul Dravid and Sourav Ganguly Yuzvendra Chahal has a chance to join 100 Wicket club
युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
'100 क्लब' में शामिल हो सकते हैं चहल
भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल वनडे क्रिकेट में 100 विकेट पूरे कर सकते हैं। उनके नाम अभी 56 वनडे में 97 विकेट हैं। अगर चहल तीन वनडे मैचों की सीरीज तीन विकेट ले पाते हैं तो सौरव गांगुली की बराबरी कर सकते हैं। गांगुली ने 308 मैच में 100 विकेट लिए थे। चहल भारत के लिए वनडे में 100 विकेट लेने वाले 23वें गेंदबाज बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed