फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 1st ODI Shubman Gill completes 500 ODI runs breaks Navjot Singh Sidhu record

IND vs SA: तीन रन बनाने के बावजूद शुभमन गिल ने बनाया रिकॉर्ड, नवजोत सिंह सिद्धू को इस मामले में छोड़ा पीछे

Sat, 08 Oct 2022 11:38 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित राज Updated Sat, 08 Oct 2022 11:38 AM IST
सार

शुभमन गिल तीन रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। वह सात गेंदों का सामना करने के बाद कगिसो रबाडा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। गिल ने अपनी तीन रन की छोटी पारी में एक रिकॉर्ड बना दिया।

विज्ञापन
IND vs SA 1st ODI Shubman Gill completes 500 ODI runs breaks Navjot Singh Sidhu record
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत गुरुवार (छह अक्तूबर) को हुई। यह मैच भारतीय ओपनर शुभमन गिल के यादगार नहीं रहा। गिल तीन रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। वह सात गेंदों का सामना करने के बाद कगिसो रबाडा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। गिल ने अपनी तीन रन की छोटी पारी में एक रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने पूर्व ओपनर नवजोत सिंह सिद्धू को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन


गिल सबसे कम पारियों में 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपनी 10वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। सबसे तेज 500 रन बनाने का रिकॉर्ड नवजोत सिंह सिद्धू के नाम दर्ज था। उन्होंने इसके लिए 11 पारियां खेली थीं। गिल इस मैच से पहले वनडे में नौ पारियों में 499 रन बना चुके थे। उन्हें एक रन की आवश्यकता थी। उन्होंने सिंगल लेते ही रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 World Cup: भारत 15 साल से नहीं बना टी20 में चैंपियन, जानें अब तक किसने कब-कब जीता टूर्नामेंट
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अब दूसरे स्थान पर सिद्धू तो तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर जमां हैं। जमां ने 12 पारियों में 500 रन पूरे किए थे। वहीं, शिखर धवन, केदार जाधव और श्रेयस अय्यर ने 13वीं पारी में यह आंकड़ा पार किया था। फखर के नाम वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इसके लिए 18 पारियां खेली थीं। गिल की नजर अब उन्हें पीछे छोड़ने पर होगी।

ये भी पढ़ें: T20 WC: दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ यह ऑलराउंडर

मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने बारिश से बाधित मैच में 40 ओवर में चार विकेट पर 249 रन बनाए। उसके लिए डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा नाबाद 75 रन बनाए। वहीं, हेनरिच क्लासेन ने 74 रनों की नाबाद पारी खेली। क्विंटन डीकॉक 48 और मलान 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट झटके। कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed