{"_id":"68c7acc3cb7002e6990e3eea","slug":"ind-vs-pak-we-can-say-a-lot-too-shoaib-akhtar-fumes-over-india-s-no-handshake-move-asia-cup-2025-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shoaib Akhtar-IND vs PAK: 'हम भी बहुत कुछ बोल सकते हैं...', भारत के हाथ न मिलाने पर बौखलाए अख्तर की गीदड़भभकी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shoaib Akhtar-IND vs PAK: 'हम भी बहुत कुछ बोल सकते हैं...', भारत के हाथ न मिलाने पर बौखलाए अख्तर की गीदड़भभकी
Mon, 15 Sep 2025 11:36 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:36 AM IST
सार
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया और इस पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर तिलमिलाए नजर आए। इस मामले पर उनकी गीदड़भभकी सामने आई है।
विज्ञापन
शोएब अख्तर का बयान
- फोटो : ANI
विस्तार
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित करते हुए पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के 128 रन के लक्ष्य को सिर्फ 15.5 ओवर में हासिल कर लिया। पूरे देश में मैच के बहिष्कार की मांग उठ रही थी, लेकिन भारतीय टीम मैदान पर उतरी और शानदार जीत दर्ज की। हालांकि मैच के बाद जो नजारा देखने को मिला, उसने सभी का ध्यान खींच लिया। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया और इस पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर तिलमिलाए नजर आए। इस मामले पर उनकी गीदड़भभकी सामने आई है।
विज्ञापन
हैंडशेक न करने का फैसला बना चर्चा का विषय
जीत के बाद सूर्यकुमार यादव और पूरी भारतीय टीम सीधे ड्रेसिंग रूम चली गई और पाकिस्तान खिलाड़ियों के साथ पारंपरिक हैंडशेक करने से इनकार कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखा कि पाकिस्तान के खिलाड़ी भारतीय टीम का इंतजार कर रहे थे, लेकिन टीम इंडिया किसी तरह की दोस्ताना मुलाकात किए बिना ड्रेसिंग रूम में चली गई। इतना ही नहीं, भारत ने ड्रेसिंग रूम का दरवाजा भी बंद कर लिया।

शोएब अख्तर की प्रतिक्रिया आई सामने
भारत के इस रवैये पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने नाराजगी जताई और इसे निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा, 'मैं हैरान हूं। यह देखकर दिल टूट गया। समझ नहीं आ रहा क्या कहूं। भारत को सलाम है, लेकिन इसको पॉलिटिकल मत बनाइए। क्रिकेट मैच है, इसे पॉलिटिकल मत बनाइए। हमने आपके लिए अच्छे बयान दिए हैं। हम भी बहुत कुछ बोल सकते हैं। लड़ाइयां होती रहती हैं, घर में भी हो जाती हैं। भूल जाइए, आगे बढ़िए। ये क्रिकेट का खेल है, हाथ मिलाइए, दया दिखाइए।'

Shoaib Akhtar crying over the handshake saga 😂 Same guy was chilling with Asim Munir & Afridi months back. Well done Surya – strike as deep as Nur Khan Air Base! 🔥🇮🇳 #INDvsPAK #IndianCricket #IndiaVsPakistan #aisacup2025 #indvspak2025 https://t.co/6O4XkugN8U pic.twitter.com/t9V8pCk0U8
— Gaurav (@k_gauravs) September 15, 2025
गंभीर का मास्टरप्लान था हैंडशेक बायकॉट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाथ न मिलाने और सांकेतिक बहिष्कार करने का फैसला भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर का था। गंभीर ने मैच से पहले खिलाड़ियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि पाकिस्तान टीम के साथ हाथ न मिलाएं और किसी तरह की बातचीत से बचें। गंभीर ने खिलाड़ियों से कहा था, 'सोशल मीडिया छोड़ो, बाहर का शोर मत सुनो। तुम्हारा काम सिर्फ भारत के लिए खेलना है। पहलगाम मत भूलो। हाथ मत मिलाना, बात मत करना...बस मैदान में खेलो और भारत के लिए जीतकर आओ।'