फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Virat Kohli ready for India vs Pakistan T20 World Cup match said you play to live these moments

IND vs PAK: पाकिस्तान को धोने के लिए तैयार विराट कोहली, कहा- आप इन पलों को जीने के लिए खेलते हैं

Sun, 23 Oct 2022 09:45 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Sun, 23 Oct 2022 09:45 AM IST
सार

विराट कोहली पिछले टी20 वर्ल्ड कप में टीम के कप्तान थे। तब भारतीय टीम सुपर-12 में बाहर हो गई थी। टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली थी। भारत पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा था। विराट उस हार का बदला लेने के लिए मेलबर्न के मैदान पर उतरेंगे।

विज्ञापन
IND vs PAK Virat Kohli ready for India vs Pakistan T20 World Cup match said you play to live these moments
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए कमर कस ली है। उन्होंने मुकाबले से पहले कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप का इंतजार सबको रहता है। भारत और पाकिस्तान का मैच खास होता है। खिलाड़ी इन पलों के लिए जीते हैं। भारत और पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप में यह पहला मैच होगा। दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट में शुरुआत करना चाहेंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन

विराट कोहली पिछले टी20 वर्ल्ड कप में टीम के कप्तान थे। तब भारतीय टीम सुपर-12 में बाहर हो गई थी। टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली थी। भारत पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा था। विराट उस हार का बदला लेने के लिए मेलबर्न के मैदान पर उतरेंगे। स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट लाइव' में कोहली ने उन समानताओं के बारे में भी बात की, जो उनमें और रोहित शर्मा में हैं।

कोहली ने कहा, ''"हमारी चर्चा हमेशा इस बात पर होती है कि हम बड़े टूर्नामेंट कैसे जीतें और फिर हमारी योजना और तैयारी उसी की ओर बढ़ती है। जब से मैं टीम में वापस आया हूं, माहौल बहुत अच्छा रहा है। जब भी टीम के भीतर यह स्वस्थ माहौल होता है, तब आप कुछ भी करने के लिए तत्पर रहते हैं, इसलिए खेल के लिए हमारी समझ और दृष्टि हमेशा समान रही है।''
विज्ञापन

विराट ने आगे कहा, "हम हमेशा सभी कमियों को कवर करने की दिशा में काम करते हैं, चाहे वे कितने भी छोटे हों। हम ऐसे पहलुओं को मजबूत करते हैं और आगे बढ़ते हैं। इस समय हम बड़े मैचों के लिए टीम का नेतृत्व करने की कोशिश करते हैं और ऐसा प्रभाव डालते हैं जो दूसरों को आराम देगा। एक बार जब शुरुआत अच्छी हो जाती है तो सभी बेहतर प्रदर्शन करते हैं।''

IND vs PAK T20: भारत के कप्तान कोच सब बदले तो पाकिस्तान में पांच बदलाव, जानें 2021 से कितनी बदलीं दोनों टीमें

भारत बनाम पाकिस्तान मैच रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एक लाख समर्थकों के सामने होगा। कोहली ने कहा कि वह इतनी बड़ी भीड़ के सामने खेलने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ''खेल से ज्यादा, मैं उस पल का इंतजार कर रहा हूं (एक लाख समर्थकों के सामने खेलना)। पिछली बार मैंने ईडन गार्डन्स में ऐसे पल का अनुभव किया था, जहां मुझे लगता है कि लगभग 90,000 प्रशंसक थे। वह एक खचाखच भरा स्टेडियम था। जब मैं ड्रेसिंग रूम से बाहर निकला तो खेल के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, वसीम अकरम और वकार यूनिस को देखा था। माहौल जबरदस्त था, लेकिन मुझे ध्यान केंद्रित करने की जरूरत थी क्योंकि आप उस माहौल में खींच सकते हैं।''

IND vs PAK: इस साल भारत ने पाकिस्तान से दोगुने से ज्यादा टी20 जीते, 15 ग्राफिक्स में महामुकाबले के रोचक आंकड़े

विराट ने कहा, ''वर्ल्ड कप में मोहाली में भी ऐसा ही था। वर्ल्ड कप मैचों के दौरान एक अलग माहौल बनता है। यह एक अलग एहसास है और आप  उसे अनुभव करते हैं। चारों तरफ इसे लेकर बात होती है। मैं इन पलों से प्यार करता हूं। वास्तव में ये क्षण हैं जो पूरे अनुभव का हिस्सा हैं। आप वास्तव में इन पलों को जीने के लिए खेलते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed