फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Video Virat Kohli fulfilled wishes of Haris Rauf give autographed jersey asia cup 2022

IND vs PAK Video: पाकिस्तान से मैच जीतने के बाद विराट कोहली ने दिखाई दरियादिली, हारिस रउफ की मुराद पूरी की

Mon, 29 Aug 2022 07:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Mon, 29 Aug 2022 07:41 PM IST
सार

मैच के दौरान और उसके बाद भी भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली छाए रहे। उन्होंने कई लोगों की इच्छा पूरी की। इस जीत में विराट कोहली ने अहम योगदान दिया। उन्होंने 34 गेंद पर 35 रन बनाकर टीम की पारी को संभाला।

विज्ञापन
IND vs PAK Video Virat Kohli fulfilled wishes of Haris Rauf give autographed jersey asia cup 2022
विराट कोहली और हारिस रउफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप में हराकर शानदार शुरुआत की है। उसने इस मुकाबले को पांच विकेट से अपने नाम किया। टीम इंडिया ने 10 महीने पहले मिली हार का बदला लिया। पाकिस्तान ने उसे पिछले साल दुबई में ही टी20 वर्ल्ड कप में हराया था। मैच के दौरान और उसके बाद भी भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली छाए रहे। उन्होंने कई लोगों की इच्छा पूरी की।
विज्ञापन


कोहली ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ की मुराद पूरी की। हारिस ने कोहली से उनकी जर्सी मांगी और उस पर ऑटोग्राफ देने के लिए कहा। विराट ने उनकी इच्छा पूरी करते हुए ऐसा किया। इसका वीडियो बीसीसीआई ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसे क्रिकेट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

कोहली ने इस मैच को देखने के लिए आए पाकिस्तान के सोशल मीडिया स्टार मोमिन साकिब से भी मुलाकात की। मोमिन ने इन दोनों से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। दरअसल, मोमिन भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए 2019 वनडे वर्ल्ड कप मैच के बाद सोशल मीडिया पर मशहूर हुए थे। पाकिस्तान के हारने के बाद जब मीडिया फैंस से रिएक्शन ले रही थी तब मोमिन ने कहा था- 'ओह भाई! मारो मुझे मारो।' उनके इस लाइन को सोशल मीडिया पर लोगों ने मीम के रूप में जमकर इस्तेमाल किया।

कोहली से बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए मोमिन ने लिखा- एक महान खिलाड़ी और एक शानदार व्यक्तित्व। इकलौते विराट कोहली। उन्हें फॉर्म में वापसी करता देखकर अच्छा लगा! उन्होंने क्या खेल दिखाया है! मैं उम्मीद करता हूं हम फाइनल में मिलेंगे! वीडियो में मोमिन जब विराट से मिलते हैं तो कहते हैं- जीत के लिए बधाई। आज का दिन काफी दुख भरा था हमारे लिए, लेकिन उम्मीद है कि हम फिर से फाइनल में मिलेंगे। इस पर कोहली मुस्कुरा देते हैं। दोनों आखिर में गले भी मिलते हैं।

इस जीत में विराट कोहली ने अहम योगदान दिया। उन्होंने 34 गेंद पर 35 रन बनाकर टीम की पारी को संभाला। भारतीय टीम एक समय केएल राहुल का विकेट गंवाने के बाद जूझ रही थी। विराट ने रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed