{"_id":"68d01a25b0243a7ed205d399","slug":"ind-vs-pak-video-sahibzada-farhan-scored-half-century-abhishek-sharma-kuldeep-yadav-drops-catch-2025-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: साहिबजादा फरहान ने जीवनदान का उठाया लाभ, अर्धशतक के बाद विवादित तरीके से मनाया जश्न; वीडियो वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: साहिबजादा फरहान ने जीवनदान का उठाया लाभ, अर्धशतक के बाद विवादित तरीके से मनाया जश्न; वीडियो वायरल
Sun, 21 Sep 2025 09:00 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 21 Sep 2025 09:00 PM IST
सार
टी20 अंतरराष्ट्रीय में चौथा अर्धशतक पूरा होने के बाद 29 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत के सामने विवादित जश्न मनाया। उन्होंने हवा में बल्ले को लहराया और बंदूक का इशारा किया यानी गनफायर सेलिब्रेशन किया। फरहान के इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
साहिबजादा फरहान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ जारी एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 34 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग का भरपूर लाभ उठाया और पचासा जड़ा। बता दें कि, भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
विज्ञापन
फरहान ने उठाया जीवनदानों का लाभ
इस मुकाबले की शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों ने खराब फील्डिंग की। पारी के पहले ही ओवर में फरहान हार्दिक पांड्या का शिकार बन सकते थे, लेकिन अभिषेक शर्मा ने उनका कैच ड्रॉप कर दिया। उस वक्त वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके बाद यही गलती कुलदीप यादव ने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर की, उस वक्त पाकिस्तानी बल्लेबाज 16 के निजी स्कोर पर खेल रहा था। तीसरा जीवनदान भी उन्हें अभिषेक शर्मा की गलती के कारण मिला। उन्होंने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर उनका कैच छोड़ा, उस वक्त वह 39 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे थे। इन तीनों जीवनदान का फरहान ने भरपूर लाभ उठाया और 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

इस तरह मनाया जश्न
टी20 अंतरराष्ट्रीय में चौथा अर्धशतक पूरा होने के बाद 29 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत के सामने विवादित जश्न मनाया। उन्होंने हवा में बल्ले को लहराया और बंदूक का इशारा किया यानी गनफायर सेलिब्रेशन किया। फरहान के इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में चौथा अर्धशतक पूरा होने के बाद 29 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत के सामने विवादित जश्न मनाया। उन्होंने हवा में बल्ले को लहराया और बंदूक का इशारा किया यानी गनफायर सेलिब्रेशन किया। फरहान के इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Sahibzada Farhan celebrating his fifty 😂😭🤣 pic.twitter.com/dmj0APwFyM
— Taimoor Zaman (@taimoor_ze) September 21, 2025
FIFTY CELEBRATION BY SAHIBZADA FARHAN. 🔥🤣 pic.twitter.com/q15FzTj3Iy
— Sheri. (@CallMeSheri1_) September 21, 2025