फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Video Rohit Sharma practice with shami Dinesh Karthik before india vs pakistan t20 world cup match

IND vs PAK: नेट्स पर इस भारतीय तेज गेंदबाज से डरे कप्तान रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक की तारीफ की, देखें वीडियो

Sat, 22 Oct 2022 11:29 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Sat, 22 Oct 2022 11:29 AM IST
सार

शनिवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से एक दिन पहले नेट्स पर पसीना बहाया। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा के साथ सभी खिलाड़ी मौजूद थे। बीसीसीआई ने प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें शेयर की।

विज्ञापन
IND vs PAK Video Rohit Sharma practice with shami Dinesh Karthik before india vs pakistan t20 world cup match
प्रैक्टिस के दौरान भारतीय टीम - फोटो : BCCI/Twitter

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार (23 अक्तूबर) को टी20 वर्ल्ड कप का महमुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच को लेकर मेलबर्न में तैयारी कर रही है। कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक सहित कई बल्लेबाजों ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। इस दौरान रोहित ने कार्तिक की जमकर तारीफ की। उन्हें टीम इंडिया के एक गेंदबाज से डर भी लगा।
विज्ञापन


रोहित पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों का सामना करने के लिए खास तौर पर तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने मोहम्मद शमी की गेंदों का सामना किया। इस दौरान शमी के गेंदबाजी करने से पहले उन्होंने कहा कि खतरनाक गेंदबाज आ रहा है। इसका वीडियो आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से एक दिन पहले नेट्स पर पसीना बहाया। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा के साथ सभी खिलाड़ी मौजूद थे। बीसीसीआई ने प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें शेयर की।

 

IND vs PAK Video Rohit Sharma practice with shami Dinesh Karthik before india vs pakistan t20 world cup match
अभ्यास करते रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित के लिए द्रविड़ ने बनाई खास योजना
रोहित शर्मा ने नेट्स पर बाएं हाथ के गेंदबाज का सामना किया था। कोच राहुल द्रविड़ ने खास तौर पर इसकी योजना बनाई थी। रोहित को शुरुआती ओवरों में पाकिस्तान के खतरनाक गेंदबाज शाहीन अफरीदी का सामना करना है। इसी कारण द्रविड़ ने रोहित के लिए बाएं हाथ के गेंदबाज द्वारा स्पेशल थ्रो-डाउन सेशन रखा था।

IND vs PAK Video Rohit Sharma practice with shami Dinesh Karthik before india vs pakistan t20 world cup match
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले पर्थ गई थी टीम इंडिया
भारतीय टीम सबसे पहले पर्थ गई थी। वहां उसने स्थानीय टीम के साथ अभ्यास मैच खेला था। उसके बाद ब्रिस्बेन के लिए रवाना हुई थी। वहां उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक अभ्यास मैच खेला। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा अभ्यास मैच बारिश के कारण धुल गया था।

बदला लेने उतरेगा भारत
टीम इंडिया वर्ल्ड कप में एक साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। पिछली बार दुबई में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, तब पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी। भारत पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा था। वह उस हार का बदला लेने के लिए मेलबर्न में उतरेगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, शान मसूद, फखर जमां।

रिजर्व: मोहम्मद हारिस, उस्मान कादिर और शाहनवाज दहानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed