IND vs PAK Video: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सुनील गावस्कर से मिले बाबर आजम, गुरुमंत्र के साथ ऑटोग्राफ भी लिया
भारत और पाकिस्तान की टीमें एक साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी। पिछली बार दुबई में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था। वह पहला अवसर था जब पाकिस्तान किसी वर्ल्ड कप में भारत से जीता था।
विस्तार
गावस्कर और बाबर की मुलाकात का वीडियो पीसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। इसमें पाकिस्तानी टीम के कोच सकलैन मुश्ताक और बल्लेबाजी कोच मोहम्मद यूसुफ भी नजर आ रहे हैं। एक निजी पार्टी के दौरान बाबर और गावस्कर की मुलाकात हुई। इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान ने बाबर को एक कैप पर ऑटोग्राफ भी दिया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
गावस्कर ने बल्लेबाजी को लेकर दी टिप्स
बाबर को गावस्कर से बल्लेबाजी को लेकर खास सलाह भी मिली। गावस्कर ने बाबर से कहा, ''शॉट चयन अच्छा हो तो फिर कोई समस्या नहीं। परिस्थिति के हिसाब से शॉट का चयन करने में कोई दिक्कत नहीं होती है।'' गावस्कर ने इस दौरान मोहम्मद यूसुफ के एक कैलेंडर ईयर में करीब 1800 टेस्ट रन के रिकॉर्ड को भी याद किया। यूसुफ ने 2006 में 11 टेस्ट की 19 पारियों में 1788 रन बनाए थे। इस दौरान नौ शतक जड़े थे। यूसुफ का औसत 99.33 और सर्वाधिक स्कोर 202 रन रहा था। यूसुफ को तीन बार मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था।
Babar Azam 🇵🇰 meets Sunil Gavaskar 🇮🇳
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 17, 2022
❤️ 🏏 ❤️#T20WorldCup | #WeHaveWeWill pic.twitter.com/aYaB8lu6TJ
बदला लेने उतरेगा भारत
भारत और पाकिस्तान की टीमें एक साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी। पिछली बार दुबई में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था। वह पहला अवसर था जब पाकिस्तान किसी वर्ल्ड कप में भारत से जीता था। उसके बाद दोनों टीमों की भिड़ंत एशिया कप में हुई। तब भारत ने एक और पाकिस्तान ने एक मैच अपने नाम किया था। इस बार भारतीय टीम पिछले वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेने उतरेगी।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: क्या रद्द होगा भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच? मेलबर्न में बारिश बन सकती है विलेन
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: कौन हैं टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया जाने वालीं राजलक्ष्मी अरोड़ा, क्या है इनका रोल, जानें
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, शान मसूद, फखर जमां।
रिजर्व: मोहम्मद हारिस, उस्मान कादिर और शाहनवाज दहानी।