{"_id":"634d607f4131051f25181daa","slug":"ind-vs-pak-t20-world-cup-2022-weather-report-india-vs-pakistan-t20i-match-at-melbourne-cricket-stadium","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: क्या रद्द होगा भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच? मेलबर्न में बारिश बन सकती है विलेन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: क्या रद्द होगा भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच? मेलबर्न में बारिश बन सकती है विलेन
Tue, 18 Oct 2022 12:35 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:35 AM IST
सार
आईसीसी ने पहले राउंड और सुपर-12 के लिए रिजर्व डे नहीं रखा है। ऐसे में मैच धुलने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया में आठवें टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। अभी पहले राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। 22 अक्तूबर से सुपर-12 के मैच होंगे और 23 अक्तूबर को मशहूर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा। इस मैच का प्रशंसकों को लंबे समय से इंतजार है, लेकिन उम्मीदों को तगड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, मैच पर बारिश का साया है।
विज्ञापन
रविवार को मेलबर्न में भारी बारिश की संभावना है। इस मैच के सारे टिकट बिक चुके हैं। बारिश की आशंका को देखते हुए फैंस की चिंता बढ़ गई है। सुबह में 85 फीसदी, शाम में 75 फीसदी और रात में 76 फीसदी बारिश की संभावना है। ऐसे में करीब एक लाख लोग जो मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान में मैच देखने के लिए तैयार हैं, उनका दिल टूट सकता है।
ये भी पढ़ें: Shami IND vs AUS: 19वें ओवर तक डग आउट में बैठे थे शमी, छह गेंदों में 11 रन बचाने आए और पलट दिया पूरा मैच
ये भी पढ़ें: Shami IND vs AUS: 19वें ओवर तक डग आउट में बैठे थे शमी, छह गेंदों में 11 रन बचाने आए और पलट दिया पूरा मैच
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक, रविवार को मेलबर्न का तापमान दिन में 23 डिग्री सेल्सियस और में डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। स्थानीय समय के अनुसार रात सात बजे यह मैच शुरू होना है। मेलबर्न में 23 अक्तूबर को दिन में 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं, रात में इसकी रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
दिन का संभावित मौसम
रात का संभावित मौसम
दिन का संभावित मौसम
रात का संभावित मौसम
अगर बारिश के कारण मैच धुल जाता है तो क्या होगा?
आईसीसी ने पहले राउंड और सुपर-12 के लिए रिजर्व डे नहीं रखा है। ऐसे में मैच धुलने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए जाएंगे। अगर कुछ देर के लिए बारिश होती है तो ओवर कम हो सकते हैं। कम से कम पांच-पांच ओवर का मुकाबला खेला जा सकता है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: कौन हैं टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया जाने वालीं राजलक्ष्मी अरोड़ा, क्या है इनका रोल, जानें

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, शान मसूद, फखर जमां।
रिजर्व: मोहम्मद हारिस, उस्मान कादिर और शाहनवाज दहानी।