{"_id":"698f084044b3ebb1550f5d9a","slug":"ind-vs-pak-team-india-arrives-at-delhi-airport-to-depart-for-colombo-t20-world-cup-match-2026-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए आज रवाना होगी टीम इंडिया, कोलंबो में रविवार को होगा पाकिस्तान से सामना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए आज रवाना होगी टीम इंडिया, कोलंबो में रविवार को होगा पाकिस्तान से सामना
Fri, 13 Feb 2026 04:47 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 13 Feb 2026 04:47 PM IST
सार
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए भारतीय टीम आज कोलंबो के लिए रवाना होगी। 15 फरवरी को दोनों ही टीमें आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार यानी 15 फरवरी को टी20 विश्व कप 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम आज कोलंबो रवाना होगी, जिसके लिए सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
VIDEO | Team India arrives at Delhi Airport to depart for Colombo ahead of the India vs Pakistan clash in the ICC Men’s T20 World Cup, scheduled for February 15.
विज्ञापन
(Full video available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/cb9HiQXsUlविज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) February 13, 2026
अभिषेक शर्मा
- फोटो : ANI
हाई-प्रेशर मुकाबले में खेलेंगे अभिषेक शर्मा?
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेला जाने वाला टी20 विश्व कप का ग्रुप मैच हाई-प्रेशर वाला होगा। इस मैच से पहले भारत की चिंताएं बढ़ी हैं। दरअसल, विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में जब कप्तान सूर्यकुमार से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अभिषेक अब भी बीमारी से उबर रहे हैं जिस कारण वह एक या दो मैचों से बाहर हो सकते हैं।' कप्तान की इस बात से संकेत मिले हैं कि अभिषेक का पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलना तय नहीं है।
ये भी पढ़ें: T20 WC: गावस्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप की जगह इस गेंदबाज को उतारने कहा, सैमसन के शॉट चयन पर उठाए सवाल

ग्रुप ए की अंक तालिका का हाल
भारत और पाकिस्तान की टीमें ग्रुप ए में हैं और दोनों ने ही अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। हालांकि, दोनों के नेट रन रेट में जमीन-आसमान का फर्क है। भारत चार अंक और +3.050 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है जबकि पाकिस्तान +0.932 के नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। पाकिस्तान को अगर आगामी मुकाबले में भारत हरा देता है तो उसका सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल, पाकिस्तान ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है, लेकिन उसकी तैयारियों की पोल खुल चुकी है। वहीं, तीसरे स्थान पर काबिज नीदरलैंड का अगला मैच अमेरिका से है, अगर टीम यह मैच जीतती है तो चार अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। अमेरिका और नामीबिया क्रमश: चौथे और पांचवें पायदान पर हैं।

(फोटो क्रेडिट: ESPN)