फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK T20 World Cup: Abhishek Sharma Performance Analysis Last Matches Stats

IND vs PAK: पिछली छह T20I पारियों में एक अर्धशतक लगा पाए हैं अभिषेक, मौजूदा टूर्नामेंट में नहीं खुला है खाता

Sun, 15 Feb 2026 07:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 15 Feb 2026 07:45 PM IST
सार

Abhishek Sharma IND vs PAK: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खाता खोले बिना आउट हुए। अभिषेक का बल्ला टी20 विश्व कप में नहीं चल पाया है और वह दो मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं।

विज्ञापन
IND vs PAK T20 World Cup: Abhishek Sharma Performance Analysis Last Matches Stats
अभिषेक शर्मा - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मुकाबले में प्रभावित नहीं कर सके। अभिषेक पहले ही ओवर में खाता खोले बिना आउट हुए जिससे भारत पर दबाव बढ़ा। मौजूदा टूर्नामेंट में अभिषेक अब तक खाता भी नहीं खोल सके हैं क्योंकि अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में भी अभिषेक शून्य पर आउट हुए थे और अब पाकिस्तान के खिलाफ वह खाता नहीं खोल पाए। 
विज्ञापन

पाकिस्तान ने जीता टॉस
इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान सलमान आगा ने बताया कि उनकी टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के साथ उतरी है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारत ने दो बदलाए किए हैं। अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की वापसी हुई। अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन इस मैच का हिस्सा नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी के कारण दूसरे मैच से रहे थे बाहर
अभिषेक पेट में संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ दूसरे मैच से बाहर रहे थे। अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे और लग रहा था कि वह पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे। हालांकि, वह इस मैच से पहले स्वस्थ हो गए थे और प्लेइंग-11 में शामिल होने में सफल रहे थे। लेकिन उनकी वापसी यादगार नहीं रही। 
विज्ञापन

दबाव में नजर आए अभिषेक
अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान दबाव में नजर आए। पाकिस्तान ने स्पिनरों के मददगार पिच को देखते हुए पहला ही ओवर स्पिनर से कराने की रणनीति बनाई। कप्तान सलमान आगा पहला ओवर डालने आए। अभिषेक के पास ओवर की तीसरी गेंद पर स्ट्राइक आई और वह पहली तीन गेंद पर रन नहीं बना सके। इसी दबाव के चलते अभिषेक ने ओवर की आखिरी गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वह 30 यार्ड के भीतर ही शाहीन अफरीदी को कैच थमा बैठे।

चार बार शून्य पर आउट हुए हैं अभिषेक
अभिषेक पिछले कुछ समय से रंग में नहीं दिख रहे हैं। पिछली छह टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है। अभिषेक की पिछली छह पारियों की बात करें तो उन्होंने 0, 68*, 0, 30, 0 और 0 रन बनाए हैं। यानी पिछली छह पारियों में अभिषेक के बल्ले से सिर्फ एक बार अर्धशतक निकल रहा है और कुल 98 रन ही बना सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed