फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK T20 Babar Azam Shoaib Malik Mohammad Hafeez Shaheen Shah Afridi Mohammad Rizwan five players of pakistan from whom india will have to overcome during India vs Pakistan World Cup Match

IND vs PAK T20: पाकिस्तान के इन पांच खिलाड़ियों से भारत को रहना होगा सावधान, एक चूक पड़ सकती है भारी

Fri, 22 Oct 2021 12:12 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 22 Oct 2021 12:12 PM IST
सार

आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान को  बीच 24 अक्तूबर को टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। दो साल बाद यह  मौका है जब दोनों टीमें एकदूसरे के खिलाफ मैच खेलेंगी। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
IND vs PAK T20 Babar Azam Shoaib Malik Mohammad Hafeez Shaheen Shah Afridi Mohammad Rizwan five players of pakistan from whom india will have to overcome during India vs Pakistan World Cup Match
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@TheRealPCBMedia

विस्तार

विज्ञापन

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्तूबर को मुकाबला खेला जाएगा। देश और दुनिया के क्रिकेट फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीम इंडिया ने अपना विश्व कप अभियान शुरू करने के से पहले वार्म-अप मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दोनों मुकाबले जीते। इस दौरान भारत ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को मात दी। वहीं, अभ्यास मैचों पाकिस्तान का प्रदर्शन भारत जितना बेहतर नहीं रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान को जीत मिली लेकिन दक्षिण अफ्रीका के आगे उसे हार का सामना करना पड़ा। कुछ भी हो भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच में रोमांच हमेशा अपने चरम पर होता है। आइए आपको बताते हैं कि पाकिस्तान के वह कौन से पांच खिलाड़ी हैं जो इस मुकाबले में टीम इंडिया पर भारी पड़ सकते हैं। 

बाबर आजम

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को दुनिया का बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है। उनका कवर ड्राइव विराट कोहली से बेहतर होता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में भले ही वह जल्दी आउट हो गए हों लेकिन वेस्टइंडीज के विरुद्ध वह अर्धशतक लगाने में सफल रहे थे। बाबर आजम जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं उससे भारत को सतर्क रहना होगा। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह बाबर को जल्दी आउट करे। बाबर पहली बार टी-20 विश्व कप में खेलेंगे। इससे पहले साल 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में वह पाकिस्तान की टीम में शामिल थे लेकिन बाद में उन्हें मौका नहीं दिया गया था। इसके अलावा बाबर आजम पहली बार भारत के खिलाफ टी-20 मुकाबला खेलने उतरेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शोएब मलिक

दोनों टीमों में शोएब मलिक के जितना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अनुभव वाला दूसरा कोई क्रिकेटर नहीं है। टेस्ट और वनडे को अलविदा कह चुके शोएब लंबे अरसे से पाकिस्तान का टी-20 इंटरनेशनल में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक भारत के खिलाफ सबसे सफल टी-20 बल्लेबाज हैं। उन्होंने  भारत के खिलाफ 8 टी-20 मैचों में 164 रन बनाए हैं जिनमें उनका एक अर्धशतक शामिल है। वह मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज हैं और तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। टीम इंडिया का यही प्रयास होना चाहिए कि शोएब मलिक क्रीज पर ज्यादा देर न टिकें। 

विज्ञापन

मोहम्मद हफीज

भारत के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज मोहम्मद हफीज हैं। वह टी-20 इंटरनेशनल में वर्षों से पाकिस्तान का बोझ ढो रहे हैं। हफीज भले ही 41 साल के हो गए हों लेकिन उन्होंने कभी उम्र को हावी नहीं होने दिया। वह किसी युवा क्रिकेटर की अपेक्षा ज्यादा रचनात्मक शॉट लगाते हैं। यही वजह हे कि वह पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के अलावा दुनिया की कई टी-20 लीग में लगातार खेल रहे हैं। हफीज ने भारत के खिलाफ सात मैच खेले है जिनमें उनके नाम 156 रन दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ दो अर्धशतक भी लगाए। हफीज वह बल्लेबाज हैं जो क्रीज पर टिकने के बाद हवाई शॉट्स खेलना पसंद करते हैं। भारत को उन्हें जल्दी आउट करना होगा। 

मोहम्मद रिजवान

भारत को विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से भी सावधान रहना होगा। क्योकि वह काफी दिनों से क्रिकेट के सभी प्रारूपों में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तान की पारी का आगाज करने वाले रिजवान शुरुआत से ही हावी होकर खेलते हैं। वह पहली बार टी-20 विश्व कप में खेलेंगे। इसके रिजवान भारत के खिलाफ भी पहली बार टी-20 मैच में खेलते नजर आएंगे। मोहम्मद रिजवान की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए 43 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 1065 रन बनाए हैं जिनमें एक शतक समेत 8 अर्धशतक शामिल हैं। इसी साल उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल मैच में शतक भी लगाया है। कुल मिलाकर भारत को रिजवान से सावधान रहने की जरूरत है। 

शाहीन अफरीदी

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी मौजूदा समय में पाकिस्तान के चैंपियन बॉलर हैं। उनकी तेज और कोण बनाती हुई गेंदें बल्लेबाजों से तरह-तरह के सवाल पूछती हैं। इतिहास गवाह है कि बाएं हाथ के गेंदबाज ज्यादा खतरनाक होते हैं। भारतीय बल्लेबाजों को उनके खिलाफ चौकस रहना होगा। यह सही है कि शाहीन ने आज तक भारत के खिलाफ कोई भी टी-20 मुकाबला नहीं खेला है। लेकिन टीम इंडिया को उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए। आंकड़ों की बात करें तो शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 30 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 32 विकेट झटके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed