{"_id":"630b467fb2db2f0dac0cadc4","slug":"ind-vs-pak-t20-asia-cup-pakistan-team-wear-black-armbands-vs-india-to-express-solidarity-with-flood-victims","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK T20: भारत के खिलाफ मैच में काली पट्टी बांधकर उतरे पाकिस्तानी खिलाड़ी, जानें क्या है कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK T20: भारत के खिलाफ मैच में काली पट्टी बांधकर उतरे पाकिस्तानी खिलाड़ी, जानें क्या है कारण
Sun, 28 Aug 2022 07:25 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 28 Aug 2022 07:25 PM IST
सार
पाकिस्तान की टीम 10 महीने बाद भारत के खिलाफ खेलने उतरी। उसने पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हराया था। वह पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीतने में सफल रहा था।
विज्ञापन
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार को खेला जा रहा है। इस मैच में बाबर आजम की टीम बाजू पर काली पट्टी बांधकर उतरी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को कहा था कि टीम देश भर में बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति अपनी एकजुटता और समर्थन व्यक्त करने के लिए भारत के खिलाफ काली पट्टी बांधेगी।
पाकिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या एक हजार को पार कर गई है और जून के बाद से हजारों लोग घायल या विस्थापित हुए हैं। दोनों टीमें दस माह पहले टी-20 विश्वकप में भिड़ी थीं। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम टी-20 विश्वकप में मिली हार का बदला लेने के साथ ही एशिया कप में प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ छह साल से चले आ रहे विजय अभियान को भी जारी रखना चाहेगी। 2016 एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को एक और 2018 में दो बार हराया था।

पाक को आफरीदी तो भारत को खलेगी बुमराह की कमी
पाकिस्तान को शाहीन शाह आफरीदी की कमी खलेगी तो भारत के लिए भी जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति किसी झटके से कम नहीं है। वह पीठ की चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हैं। उनके अलावा टी-20 के विशेषज्ञ गेंदबाज हर्षल पटेल भी पसलियों की चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।