{"_id":"6660aadf01c1de6b9d0804a5","slug":"ind-vs-pak-shahid-afridi-s-statement-before-the-great-india-pakistan-match-chose-his-favorite-team-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले शाहिद अफरीदी का बयान, चुनी अपनी पसंदीदा टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले शाहिद अफरीदी का बयान, चुनी अपनी पसंदीदा टीम
Wed, 05 Jun 2024 11:43 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:43 PM IST
सार
अफरीदी का मानना है कि यह खेल की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता है और जो टीम नौ जून को न्यूयॉर्क में टी-20 विश्व कप मुकाबले में दबाव से बेहतर तरीके से निपटेगी वह जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी
- फोटो : PSL
विस्तार
पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी भारत-पाकिस्तान मुकाबले को अमेरिका में बेहद लोकप्रिय ‘सुपर बाउल’ के समकक्ष रखते हैं। उनका मानना है कि यह खेल की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता है और जो टीम नौ जून को न्यूयॉर्क में टी-20 विश्व कप मुकाबले में दबाव से बेहतर तरीके से निपटेगी वह जीत दर्ज करेगी।
आफरीदी ने कहा, ‘वह अमेरिकी जो टूर्नामेंट के बारे में जानना चाह रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान का मैच हमारे सुपर बाउल की तरह है। मुझे भारत के खिलाफ खेलना बहुत पसंद था और मेरा मानना है कि यह खेल में सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता है। जब मैं उन मुकाबलों में खेलता था, तो मुझे भारतीय प्रशंसकों से बहुत प्यार और सम्मान मिलता था और यह दोनों टीमों के लिए बहुत मायने रखता है।’