फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Rameez Raja wants to organize a four-nation series with India-Pakistan ICC CEO Geoff Allardice said we don't even know

IND vs PAK: रमीज राजा कराना चाहते हैं भारत-पाकिस्तान के साथ चार देशों की सीरीज, आईसीसी ने कहा- हमें तो पता ही नहीं

Thu, 13 Jan 2022 10:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 13 Jan 2022 10:46 PM IST
सार

पीसीबी के प्रमुख रमीज राजा चार देशों की टी20 सीरीज कराना चाहते हैं। वे भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को साथ मिलाकर टी20 सीरीज कराना चाहते हैं जिससे आर्थिक लाभ हो। अब इस पर आईसीसी का आधिकारिक बयान सामने आ गया है।

विज्ञापन
IND vs PAK Rameez Raja wants to organize a four-nation series with India-Pakistan ICC CEO Geoff Allardice said we don't even know
रमीज राजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख रमीज राजा चार देशों की टी20 सीरीज कराना चाहते हैं। वे भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को साथ मिलाकर टी20 सीरीज कराना चाहते हैं जिससे आर्थिक लाभ हो। अब इस पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का आधिकारिक बयान सामने आ गया है। आईसीसी के सीईओ ज्योफ एलार्डिस ने गुरुवार (13 जनवरी) को कहा कि हमें तो इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है।
विज्ञापन

 
पीसीबी प्रमुख ने यह भी कहा कि अगर यह सीरीज वास्तव में आगे बढ़ती है, तो लाभ आईसीसी के सभी सदस्यों में शेयर किया जाएगा। गुरुवार को चुनिंदा मीडिया के साथ वर्चुअल बातचीत के दौरान एलार्डिस ने कहा, "हमने किसी भी विचार के बारे में रमीज राजा के साथ कोई बातचीत नहीं की है। जब तक हम इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त नहीं करते कि वह क्या सोच रहे हैं, तब तक टिप्पणी करना मुश्किल है।"
विज्ञापन


एलार्डिस ने यह भी कहा कि आगामी अंडर-19 विश्व कप में बायो-बबल का प्रबंधन एक वास्तविक चुनौती होगी। उन्होंने कहा कि बायो-बबल सख्त नहीं होगा क्योंकि आईसीसी चाहता है कि खिलाड़ी अनुभव का आनंद लें, क्योंकि वे विश्व कप में खेल रहे हैं। अंडर-19 विश्व कप वेस्टइंडीज के गुयाना में 14 फरवरी से शुरू होगा। मेजबान वेस्टइंडीज शुक्रवार को टूर्नामेंट के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। उसी दिन दूसरे मैच में श्रीलंका और स्कॉटलैंड के बीच जॉर्ज टाउन में मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व कप के लिए बायो-बबल के बारे में पूछे जाने पर एलार्डिस ने कहा, "हम पुरुषों के टी20 विश्व कप के समान मॉडल का अनुसरण कर रहे हैं। हमने संयुक्त अरब अमीरात में अपने अनुभव से सीखा है। हमारे पास कई बड़े टूर्नामेंट हैं। मुझे लगता है कि भाग लेने वाले देशों के अधिकांश सदस्यों को कोविड-19 के लिए टीका लगाया गया है। सभी टीमों का अपना शेड्यूल है। वे क्रिकेट के मैदान में जाते हैं, अपना मैच खेलते हैं और फिर वापस होटल वापस आ जाते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed