{"_id":"68cfb3ef7b1d89af8b0f051c","slug":"ind-vs-pak-pcb-chief-breaks-silence-on-pakistan-skipping-pre-match-press-conference-we-ll-talk-soon-asia-cup-2025-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: आज भारत-पाकिस्तान मैच में होगा कोई नया विवाद? पीसीबी अध्यक्ष नकवी के इस बयान ने बढ़ाई हलचल, VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: आज भारत-पाकिस्तान मैच में होगा कोई नया विवाद? पीसीबी अध्यक्ष नकवी के इस बयान ने बढ़ाई हलचल, VIDEO
Sun, 21 Sep 2025 01:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:44 PM IST
सार
यह लगातार दूसरा मौका है जब पाकिस्तान ने मैच से पहले की अनिवार्य प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द किया है। इससे पहले यूएई के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले भी पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की थी। दोनों मौकों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द करने को लेकर बोर्ड ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।
विज्ञापन
नकवी
- फोटो : ANI
विस्तार
एशिया कप 2025 के सुपर-4 में आज भारत का सामना पाकिस्तान से है, लेकिन मैदान से ज्यादा चर्चा प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द होने और हैंडशेक विवाद को लेकर है। शनिवार को दुबई के आईसीसी अकादमी में पाकिस्तान टीम के ट्रेनिंग सत्र के दौरान पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी नजर आए। उनकी मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। नकवी, जो एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के भी प्रमुख हैं, ने यहां पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन के साथ लंबी और गंभीर बातचीत की।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों रद्द हुई?
शनिवार शाम पाकिस्तान टीम की ओर से किसी खिलाड़ी या कोचिंग स्टाफ को प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी, लेकिन आखिरी समय में इसे रद्द कर दिया गया। इस बारे में जब नकवी से पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा, 'हम जल्द बात करेंगे।'
उनके इस बयान से संकेत मिलते हैं कि शायद रविवार को भारत मैच से पहले पीसीबी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया जा सकता है। हालांकि, पाकिस्तान टीम ने अपना ट्रेनिंग सेशन नियत समय पर जारी रखा और तीन घंटे तक अभ्यास किया। या फिर ये किसी और विवाद की हलचल है? ये तो शायद वक्त ही बताएगा।

#WATCH | Dubai, UAE | On being asked why the Pakistan team is not holding a press conference, PCB Chairman Mohsin Naqvi says, "... We'll talk soon." pic.twitter.com/ikqwlzZbfT
— ANI (@ANI) September 20, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द
यह लगातार दूसरा मौका है जब पाकिस्तान ने मैच से पहले की अनिवार्य प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द किया है। इससे पहले यूएई के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले भी पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की थी। दोनों मौकों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द करने को लेकर बोर्ड ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।
यह लगातार दूसरा मौका है जब पाकिस्तान ने मैच से पहले की अनिवार्य प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द किया है। इससे पहले यूएई के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले भी पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की थी। दोनों मौकों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द करने को लेकर बोर्ड ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।
हैंडशेक विवाद का असर?
यह पूरा मामला उस विवाद के बाद का है, जब 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के लीग मैच के दौरान हैंडशेक नहीं होने की घटना सामने आई थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का आरोप है कि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने टॉस के समय कप्तान सलमान आगा को सूर्यकुमार यादव से हाथ न मिलाने को कहा था। पाकिस्तान ने इस घटना पर कड़ा ऐतराज जताते हुए पायक्रॉफ्ट को तुरंत हटाने की मांग की थी।
हालांकि, आईसीसी ने उनकी मांग ठुकरा दी और पायक्रॉफ्ट को ही रविवार को होने वाले सुपर-4 मुकाबले के लिए मैच रेफरी नियुक्त किया गया है। यही नहीं, वे पाकिस्तान के पिछले ग्रुप मैच (यूएई के खिलाफ) में भी रेफरी थे।

तनाव भरे माहौल में बड़ा मुकाबला
भारत ने लीग मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था और यह पाकिस्तान की भारत के खिलाफ पिछले 14 T20I में 11वीं हार थी। ऐसे में पाकिस्तान टीम के लिए यह मुकाबला न केवल टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जरूरी है बल्कि आत्मविश्वास वापस पाने का भी बड़ा मौका है। पीसीबी हर तरह से टीम का मनोबल बढ़ाने की कोशिश कर रहा है और प्री-मैच विवादों से खिलाड़ियों को दूर रखने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रेरक वक्ता को भी टीम से जोड़ा है।