फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: Pakistan Shadab Khan over confidence, said India no longer threat, have defeated them in World Cup

IND vs PAK: पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान का अहंकार, कहा- वर्ल्ड कप में भारत को हरा चुके, अब खतरा नहीं

Tue, 26 Jul 2022 10:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 Jul 2022 10:44 AM IST
सार

शादाब ने कप्तान बाबर आजम की भी तारीफ की। पूर्व कप्तान सरफराज खान और बाबर के बीच तुलना करते हुए शादाब ने कहा- सरफराज मैदान पर एक सक्रिय कप्तान थे, जबकि बाबर आजम अपनी भावनाओं को ज्यादा नहीं दर्शाते और शांत रहते हैं। 

विज्ञापन
IND vs PAK: Pakistan Shadab Khan over confidence, said India no longer threat, have defeated them in World Cup
शादाब खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल क्रिकेट के फैन्स के लिए सुपर हिट मैचों का तड़का लगने वाला है। भारत और पाकिस्तान की टीम इस साल एक बार नहीं दो शेड्यूल मैचों में भिड़ने वाली है। इसमें से एक मैच एशिया कप और दूसरा मैच टी-20 वर्ल्ड कप में खेला जाएगा। वहीं, इन दोनों टूर्नामेंट में दोनों टीमें आगे के राउंड में पहुंचीं तो सेमीफाइनल या फाइनल में भी भिड़ती हुई दिख सकती हैं। ऐसे में फैन्स को काफी मजा आने वाला है। 
विज्ञापन


Shadab Khan makes an appeal after pinging Yuvraj Singh on the pad |  ESPNcricinfo.com
विज्ञापन

 

हालांकि, दोनों टीमों के टक्कर से पहले पाकिस्तान के खिलाड़ी अति आत्मविश्वास या यूं कहें अहंकार में नजर आ रहे हैं। मैच से पहले ही पाकिस्तान के उपकप्तान और लेग स्पिनर शादाब खान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है हमारे ऊपर भारत से खेलने का कोई दबाव नहीं होगा। न ही हम वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने को लेकर दबाव में हैं। 

Pakistan Spinner Shadab Khan Says This Indian Batter Is Most Difficult To  Bowl To | Cricket News
 

शादाब ने कहा- हमने भारत को पहले भी हराया है और इससे हमारा आत्मविश्वास और हौसला बढ़ा है। ऐसे में हम टीम इंडिया को फिर से हरा सकते हैं। इस दौरान शादाब ने कप्तान बाबर आजम की भी तारीफ की। पूर्व कप्तान सरफराज खान और बाबर के बीच तुलना करते हुए शादाब ने कहा- सरफराज मैदान पर एक सक्रिय कप्तान थे, जबकि बाबर आजम अपनी भावनाओं को ज्यादा नहीं दर्शाते और शांत रहते हैं। 

CRICKET: THE BURDEN OF CAPTAINCY - Newspaper - DAWN.COM
सरफराज और बाबर
विज्ञापन

शादाब ने कहा कि कप्तानी के शुरुआती दौर में बाबर दबाव में थे, लेकिन अब वह अच्छी तरह से समझ गए हैं। शादाब अब तक टेस्ट में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। इस मामले पर उन्होंने कहा- मैं टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं, लेकिन सच कहूं तो मुझे लगता है कि मैं अभी टेस्ट टीम में अपनी जगह नहीं ले सकता। मैंने काफी समय से फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन मैं टेस्ट में वापसी करना चाहता हूं क्योंकि आपके देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने से ज्यादा आकर्षक कुछ नहीं है।

View this post on Instagram

A post shared by RVCJ Media (@rvcjinsta)

भारत और पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों टीमें 23 अक्तूबर को सुपर-12 राउंड के अपने पहले मैच में भिड़ेंगी। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। इसके बाद न्यूजीलैंड से भी हारकर भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। वहीं, एशिया कप 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा। इसका शेड्यूल अभी तक सामने नहीं आया है। इसमें भारत और पाकिस्तान का मैचत 28 अगस्त को खेला जा सकता है।

India vs Pakistan LIVE: T20 World Cup final score, result and reaction  today | The Independent
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed