फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: Mohammed Shami coach said India-Pakistan Asia Cup match should be cancelled

IND vs PAK: मोहम्मद शमी के कोच की भारत सरकार से बड़ी मांग, कहा- रद्द हो भारत-पाकिस्तान का एशिया कप मैच

Sun, 27 Jul 2025 06:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 27 Jul 2025 06:46 PM IST
सार

बदरुद्दीन सिद्दीकी ने आईएएनएस से कहा, 'यूं तो खेल में राजनीति नहीं आनी चाहिए, लेकिन पाकिस्तान ने जो किया, उसे देखते हुए मैं यही चाहूंगा कि यह मैच न खेला जाए। देश से बढ़कर कुछ नहीं है। जो मुल्क हमें इतनी तकलीफ दे रहा है, उसके साथ संबंध नहीं रखने चाहिए।'

विज्ञापन
IND vs PAK: Mohammed Shami coach said India-Pakistan Asia Cup match should be cancelled
एशिया कप - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने भारत सरकार से भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप के मैच को रद्द करने की मांग की है। उनके अनुसार यह मैच नहीं खेला जाना चाहिए। बता दें कि, एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच खेला जाना है।
विज्ञापन
Trending Videos

'देश से बढ़कर कुछ नहीं है'
बदरुद्दीन सिद्दीकी ने आईएएनएस से कहा, 'यूं तो खेल में राजनीति नहीं आनी चाहिए, लेकिन पाकिस्तान ने जो किया, उसे देखते हुए मैं यही चाहूंगा कि यह मैच न खेला जाए। देश से बढ़कर कुछ नहीं है। जो मुल्क हमें इतनी तकलीफ दे रहा है, उसके साथ संबंध नहीं रखने चाहिए।'

बदरुद्दीन सिद्दीकी ने सरकार से भारत-पाकिस्तान के मैच रद्द करने की मांग करते हुए कहा, 'मैं भारत सरकार से यही मांग करना चाहूंगा हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच जो भी मैच हो रहे हैं, उन्हें रद्द कर दिया जाए। जब पाकिस्तान, भारत में माहौल बिगाड़ने की कोशिश बंद कर देगा, तभी उनके साथ मैच खेले जाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में रद्द हुआ था डब्ल्यूसीएल का मुकाबला
बता दें कि, 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 26 नागरिक मारे गए। इस हमले की जिम्मेदारी 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने ली। इसके बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। हाल ही में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स 2025 (डब्ल्यूसीएल) का मुकाबला रद्द हुआ था। भारत के कुछ नामी खिलाड़ी पहले ही इस मुकाबले से अपना नाम वापस ले चुके थे। बदरुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, 'भारतीय खिलाड़ी भी नहीं चाहते कि वह ऐसे देश के साथ खेलें, जिसने उनके देश के खिलाफ गलत गतिविधियों में शामिल है। खिलाड़ियों ने बहुत सही किया।'
विज्ञापन

14 सितंबर को खेला जाना है भारत-पाकिस्तान मैच
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान के कुछ नामी खिलाड़ियों ने बयानबाजी की थी। इस पर बदरुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को किसी भी तरह का कोई बयान नहीं देना चाहिए था। खिलाड़ियों को राजनीति में नहीं पड़ना चाहिए। उल्लेखनीय है कि एशिया कप-2025 में 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच संघर्ष के बाद यह पहली बार होगा जब भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले में आमने-सामने होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed