{"_id":"67bbe857846bdd02d00d6ced","slug":"ind-vs-pak-lot-of-external-pressure-shreyas-iyer-statement-after-match-with-pakistan-champions-trophy-2025-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: 'काफी बाहरी दबाव होता है', पाकिस्तान से हाईवोल्टेज मुकाबले के बाद श्रेयस अय्यर ने क्यों कहा ऐसा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: 'काफी बाहरी दबाव होता है', पाकिस्तान से हाईवोल्टेज मुकाबले के बाद श्रेयस अय्यर ने क्यों कहा ऐसा?
Mon, 24 Feb 2025 09:04 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 24 Feb 2025 09:04 AM IST
सार
श्रेयस ने हालांकि यह नहीं बताया कि बाहरी दबाव से उनका क्या आशय था। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में श्रेयस ने 67 गेंद में 56 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : BCCI
विस्तार
श्रेयस अय्यर ने चैम्पियंस ट्रॉफी में रविवार को पाकिस्तान पर छह विकेट से मिली जीत को ‘मधुर’ बताया क्योंकि यह एक प्रतिस्पर्धी टीम के खिलाफ मिली और इसे लेकर काफी बाहरी दबाव था। भारत ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह भी पक्की कर ली। श्रेयस ने 67 गेंद में 56 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
बाहरी दबाव का आशय नहीं बताया
श्रेयस ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैंने पाकिस्तान में उतने मैच नहीं खेले तो मुझे नहीं पता कि कैसा लगता, लेकिन यह तटस्थ स्थान है और दोनों टीमों के लिये चुनौतीपूर्ण था। पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी जीत मधुर होती है क्योंकि मैच हमेशा प्रतिस्पर्धी होते हैं।' उन्होंने कहा, 'यह बड़ी चुनौती है क्योंकि काफी बाहरी दबाव भी होता है। यह पाकिस्तान के खिलाफ मेरा तीसरा मैच था।' उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि बाहरी दबाव से उनका क्या आशय था।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रेयस ने की विराट कोहली की तारीफ
उन्होंने वनडे क्रिकेट में 51वां शतक जड़ने वाले विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे कभी नहीं लगा कि विराट रनों के लिये जूझ रहा है । वह हमेशा रनों के लिये भूखा रहता है। मुझे याद है कि कल अभ्यास के लिये वह हमसे एक घंटा पहले आ गया था और कुछ गेंद खेली जिसमें वह जबर्दस्त फॉर्म में लग रहा था, हमेशा की तरह।'
श्रेयस ने रोहित की फिटनेस पर दिया अपडेट
श्रेयस ने इन आशंकाओं को भी खारिज किया कि कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को फिटनेस समस्या है चूंकि दोनों पाकिस्तानी पारी के दौरान कुछ देर के लिये बाहर गए थे। उन्होंने कहा, 'जहां तक मुझे पता है, दोनों ठीक हैं। कोई भी फिटनेस समस्या नहीं है।'
भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने 42.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने वनडे करियर का 51वां शतक लगाया। वह 111 गेंद 100 रन बनाकर नाबाद रहे। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान विराट को शतक नहीं बनाने देने की साजिश रच रहा है। शाहीन वाइड पर वाइड फेंक रहे थे। 43वें ओवर में भारत को जीत के लिए चार रन और कोहली को शतक के लिए पांच रन चाहिए थे। 43वें ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। फिर अगली गेंद पर अक्षर ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर विराट ने चौका लगाकर शतक भी पूरा किया और भारत को जीत भी दिलाई। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अब दो मैच जीत लिए हैं और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम लगभग चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है। उसे अब अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। भारत के दो मैचों के बाद चार अंक हैं, जबकि पाकिस्तान दो मैचों में खाता नहीं खोल सका है।