{"_id":"666622030bb36aed1f05ab88","slug":"ind-vs-pak-last-2-overs-thrill-see-how-axar-patel-bumrah-arshdeep-turned-match-t20-world-cup-2024-2024-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: आखिरी दो ओवर का रोमांच, पढ़ें अक्षर-बुमराह ने कैसे पलटी बाजी, अर्शदीप ने पाकिस्तान को दिखाया ठेंगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: आखिरी दो ओवर का रोमांच, पढ़ें अक्षर-बुमराह ने कैसे पलटी बाजी, अर्शदीप ने पाकिस्तान को दिखाया ठेंगा
Mon, 10 Jun 2024 03:13 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:13 AM IST
सार
15वें ओवर तक पाकिस्तान टीम मैच में आगे चल रही थी। यहीं से रोहित की बेहतरीन कप्तानी, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी और अर्शदीप सिंह की कूलनेस ने टीम इंडिया को जीत दिलाई। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने पाकिस्तान को टी20 विश्व कप के 19वें मैच में छह रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप-ए में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, दो मैचों में दो हार ने पाकिस्तान की आगे की राह कठिन कर दी है। टीम सुपर आठ में पहुंचने के लिए संघर्ष करती दिखेगी। एक वक्त पाकिस्तान की टीम जीत के करीब थी, लेकिन डेथ ओवरों में भारतीय गेंदबाजों की सूझबूझ और सटीक गेंदबाजी ने भारतीय टीम को विजयी बनाया। 15वें ओवर तक पाकिस्तान टीम मैच में आगे चल रही थी। यहीं से रोहित की बेहतरीन कप्तानी, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी और अर्शदीप सिंह की कूलनेस ने टीम इंडिया को जीत दिलाई। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
मैच में क्या हुआ?
बाबर आउट होकर पवेलियन लौटते हुए
- फोटो : BCCI
दरअसल, पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई थी। एक वक्त भारत का स्कोर तीन विकेट पर 89 रन था। इसके बाद टीम इंडिया ने 30 रन बनाने में आखिरी सात विकेट गंवा दिए। ऐसे में पाकिस्तान को 120 गेंदों में 120 रन का लक्ष्य मिला। ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेगी। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने ठीक ठाक शुरुआत भी दिलाई। हालांकि, पांचवें ओवर में बुमराह ने बाबर (13) को पवेलियन भेज पहला झटका दिया और भारतीयों की उम्मीद जगाई।
26 पर पाकिस्तान को पहला झटका लगा था। इसके बाद रिजवान ने उस्मान खान के साथ 31 रन की साझेदारी निभाई। 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 57 रन था। आखिरी 10 ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 63 रन चाहिए थे। पाकिस्तान की टीम मैच में बनी हुई थी। हालांकि, इसके बाद उस्मान 13 रन बनाकर आउट हुए। फखर जमां ने आते ही एक छक्का और एक चौका लगाया। लगा कि फखर अकेले मैच जिता देंगे। हार्दिक पांड्या ने फखर को आउट कर एक और झटका दिया। 73 रन पर तीन विकेट गिर चुके थे।
26 पर पाकिस्तान को पहला झटका लगा था। इसके बाद रिजवान ने उस्मान खान के साथ 31 रन की साझेदारी निभाई। 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 57 रन था। आखिरी 10 ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 63 रन चाहिए थे। पाकिस्तान की टीम मैच में बनी हुई थी। हालांकि, इसके बाद उस्मान 13 रन बनाकर आउट हुए। फखर जमां ने आते ही एक छक्का और एक चौका लगाया। लगा कि फखर अकेले मैच जिता देंगे। हार्दिक पांड्या ने फखर को आउट कर एक और झटका दिया। 73 रन पर तीन विकेट गिर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजवान का आउट होना टर्निंग पॉइंट
रिजवान आउट हुए
- फोटो : BCCI
फिर इमाद वसीम बल्लेबाजी के लिए आए। दूसरे छोर पर रिजवान टिके हुए थे। हालांकि, वह भी फंसे हुए थे। बुमराह 15वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और पहली ही गेंद पर रिजवान को क्लीन बोल्ड किया। वह 44 गेंद में 31 रन बना सके। बुमराह ने यहां से मैच भारत की ओर घुमा दिया। हालांकि, उस वक्त सबसे बड़ी टेंशन यह थी कि भारत के अगले पांच ओवर में से चार ओवर तेज गेंदबाजों के बाकी थे।
अक्षर ने 16वें ओवर में सिर्फ दो रन दिए
कोई एक ओवर अक्षर या जडेजा में से किसी एक को करना था। 15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 83 रन था। आखिरी पांच ओवर में उन्हें 37 रन की जरूरत थी। इमाद वसीम और शादाब खान क्रीज पर थे। कप्तान रोहित ने 2022 में पाकिस्तान की टीम जैसी गलती नहीं की और आखिरी ओवर के लिए स्पिनर को नहीं बचाया। रोहित ने 16वां ओवर अक्षर को थमाया और अक्षर ने गजब की गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ दो रन दिए। यहां से भारत ने मैच में वापसी की।
अक्षर ने 16वें ओवर में सिर्फ दो रन दिए
कोई एक ओवर अक्षर या जडेजा में से किसी एक को करना था। 15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 83 रन था। आखिरी पांच ओवर में उन्हें 37 रन की जरूरत थी। इमाद वसीम और शादाब खान क्रीज पर थे। कप्तान रोहित ने 2022 में पाकिस्तान की टीम जैसी गलती नहीं की और आखिरी ओवर के लिए स्पिनर को नहीं बचाया। रोहित ने 16वां ओवर अक्षर को थमाया और अक्षर ने गजब की गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ दो रन दिए। यहां से भारत ने मैच में वापसी की।
जश्न मनाती भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
आखिरी 24 गेंद में पाकिस्तान को जीत के लिए 35 रन चाहिए थे। 17वें ओवर में हार्दिक पांड्या गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने शादाब खान को पवेलियन भेजा। इस ओवर में पांच रन आए और एक विकेट मिला। आखिरी 18 गेंद पर पाकिस्तान को जीत के लिए 30 रन की जरूरत थी। 18वें ओवर में सिराज गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने नौ रन दिए। 12 गेंद में पाकिस्तान को जीत के लिए 21 रन चाहिए थे। यहीं से जसप्रीत बुमराह ने मैच पलट दिया। वह 19वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए सिर्फ तीन रन खर्च किए। ओवर की आखिरी गेंद पर इफ्तिखार अहमद (5) को भी पवेलियन भेजा। 19 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर छह विकेट पर 102 रन था। 20वें ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। इमाद वसीम और नसीम शाह क्रीज पर थे।
आखिरी ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर का रोमांच
- आखिरी ओवर में भारत के लिए अर्शदीप सिंह गेंदबाजी के लिए आए। वहीं, इमाद वसीम और नसीम शाह क्रीज पर थे।
- पहली गेंद पर गेंद विकेटकीपर पंत के पास गई। इसके बाद पंत ने कैच आउट की अपील की। अंपायर ने नॉटआउट दिया तो कप्तान ने रिव्यू लिया। गेंद इमाद के बल्ले से लगकर गई थी। ऐसे में इमाद पहली ही गेंद पर आउट हो गए।
- दूसरी गेंद पर नसीम शाह ने एक रन लिया।
- तीसरी गेंद पर अर्शदीप की गेंद शाहीन के पैर पर लगी। उन्होंने एक रन लिया।
- चौथी गेंद पर नसीम शाह ने स्कूप किया और चार रन बटोरे।
- पांचवीं गेंद पर नसीम ने फिर चार रन बटोरे। ऐसे में आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को आठ रन की जरूरत थी।
- आखिरी गेंद पर नसीम ने एक रन लिया और भारतीय टीम ने छह रन से जीत हासिल की।
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI/ICC
टी-20 विश्व कप के आठ मुकाबलों में भारत की यह पाकिस्तान पर सातवीं और वनडे-टी-20 विश्व कप को मिलाकर 16 मुकाबलों में भारत की पाकिस्तान पर यह 15वीं जीत है। पाकिस्तान की यह टी20 विश्व कप 2024 में लगातार दूसरी हार है। भारत की ओर से बुमराह ने तीन विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, हार्दिक ने दो विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप और अक्षर को एक-एक विकेट मिला। इस जीत के साथ भारत के दो मैचों में चार अंक हो गए हैं। उनका नेट रन रेट +1.455 है। टीम इंडिया फिलहाल अपने ग्रुप में शीर्ष पर है। वहीं, यूएसए चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान की टीम चौथे स्थान पर है। दो मैचों में उसे दो हार मिली है। कनाडा दो अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।