IND vs PAK: दो मैच...भारत के दो स्पिनर हैट्रिक से चूके, अक्षर पटेल और कुलदीप ने चैंपियंस ट्रॉफी में किया कमाल
इन दोनों ने आलोचकों को यह भी जवाब दिया कि क्यों चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट ने स्क्वॉड में पांच स्पिनर्स रखे थे।
विस्तार
अक्षर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के पहले मैच में हैट्रिक से चूके थे। बांग्लादेश की पारी के नौवें ओवर में अक्षर गेंदबाजी के लिए आए थे। यह उनका पहला ओवर था। उन्होंने ओवर की दूसरी ही गेंद पर बांग्लादेश को झटका दिया। उन्होंने तंजीद हसन को आउट किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने मुशफिकुर रहीम को शिकार बनाया। रहीम खाता खोले बिना आउट हुए। अक्षर हैट्रिक से सिर्फ एक विकेट दूर थे। बाएं हाथ के गेंदबाज ने चौथी गेंद बाहर की तरफ डाली जिसपर जाकिर अली ने आगे बढ़कर इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से लगकर सीधे फर्स्ट स्लिप पर खड़े रोहित शर्मा की तरफ चली गई। हिटमैन ने इस कैच को लपकने की कोशिश की लेकिन वह चूक गए। उनकी इस गलती के कारण अक्षर तीसरा विकेट लेने में कामयाब नहीं हुए।
will c#rse you forever dogma for robbing axar’s hattrick🖕 pic.twitter.com/YwmgmD0KN4
— D (@diyayayaax) February 20, 2025
पाकिस्तान की पारी के 43वें ओवर में कुलदीप यादव की फिरकी का जादू चला। उन्होंने ओवर में लगातार दो गेंद पर दो विकेट लिए। ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप ने सलमान अली आगा को जडेजा के हाथों कैच कराया। वह 19 रन बना सके। इसके बाद अगली गेंद पर शाहीन अफरीदी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता नहीं खोल सके। अगली गेंद पर नसीम शाह स्ट्राइक पर थे, लेकिन उन्होंने ऑफसाइड से बाहर की गेंद को ऑफ साइड पर टैप किया और कुलदीप को हैट्रिक नहीं लेने दिया।
2 in 2 for Kuldeep 🔥💥🔥💥
— Roman Empire (@RomanEmpireUce) February 23, 2025
Hatrick Loading?🤔#ChampionsTrophy2025 #PAKvIND pic.twitter.com/gRewP1aGtv
KULDEEP YADAV ON A FIRE
— Abhishek sharma (@Abhi_sharma187) February 23, 2025
2 WICKETS IN TWO BALLS FOR HIM
But hat trick chance miss 😀🥺#INDvsPAK #HardikPandya #ChampionsTrophy2025 #ChampionsTrophy #AxarPatel #Jadeja #Kuldeep pic.twitter.com/EJtjY78QPv
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पहले चार स्पिनर्स चुने थे। फिर यशस्वी जायसवाल को बाहर कर वरुण चक्रवर्ती को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया। इसको लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने निशाना साधा था। उनका मानना था कि दुबई में स्लो विकेट है और तेज गेंदबाज मददगार होंगे। भारत कभी चार स्पिनर्स के साथ नहीं खेलेगा। ऐसे में तेज गेंदबाजी का बैकअप होना चाहिए था। हालांकि, अब अक्षर, कुलदीप और जडेजा ने साबित किया है कि क्यों पांच स्पिनर्स को शामिल किया गया था। दुबई में गेंद काफी घूम रही है और स्पिनर्स मैच फंसाने में कामयाब रहे हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच मैच में भी स्पिनर्स का कमाल देखने को मिला था। बांग्लादेशी स्पिनर्स ने भी अच्छी गेंदबाजी की थी।