फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: India Pakistan final possible', Rohit Sharma Press Conference before Asia Cup match, statement

IND vs PAK: 'इस बार भारत-पाकिस्तान फाइनल संभव', महामुकाबले से पहले बोले रोहित शर्मा, बुमराह को लेकर कही यह बात

Sat, 02 Sep 2023 06:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Sep 2023 06:43 AM IST
सार

यह पूछे जाने पर कि अब तक क्यों एशिया कप के फाइनल में भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना नहीं हुआ है? रोहित ने जवाब देते हुए कहा- काफी ज्यादा संभावना है कि इस साल टूर्नामेंट में यह मैच आपको देखने को मिले।

विज्ञापन
IND vs PAK: India Pakistan final possible', Rohit Sharma Press Conference before Asia Cup match, statement
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया कप में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। श्रीलंका के पल्लेकल में होने वाले इस मैच को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम से जुड़े कई मसलों पर बातचीत की। उन्होंने टीम कॉम्बिनेशन और जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर भी बातचीत की। रोहित ने कहा है कि इस साल भारत-पाकिस्तान एशिया कप फाइनल हो सकता है। 
विज्ञापन

'भारत-पाकिस्तान फाइनल हो सकता है'

यह पूछे जाने पर कि अब तक क्यों एशिया कप के फाइनल में भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना नहीं हुआ है? रोहित ने जवाब देते हुए कहा- काफी ज्यादा संभावना है कि इस साल टूर्नामेंट में यह मैच आपको देखने को मिले। रोहित ने कहा- एशिया कप बहुत बड़ा टूर्नामेंट है। इसका इतिहास काफी रोचक है। यह कोई फिटनेस टेस्ट नहीं है। फिटनेस समेत तमाम मामले पिछले हफ्ते बेंगलुरु में सुलझाए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने गेंदबाजों की तारीफ की

IND vs PAK: India Pakistan final possible', Rohit Sharma Press Conference before Asia Cup match, statement
बाएं से- बुमराह, प्रसिद्ध, श्रेयस, राहुल और पंत - फोटो : सोशल मीडिया
अपने गेंदबाजों को लेकर रोहित ने कहा- हमारी टीम में मौजूद सभी छह गेंदबाज काफी शानदार हैं और उन्होंने यह समय-समय पर वर्ल्ड क्रिकेट में खुद को साबित किया है और बताया है कि वह कितने अच्छे हैं। जसप्रीत बुमराह भी काफी शानदार दिख रहे हैं। यह हमारे लिए अच्छी खबर है। आयरलैंड में भी बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा था। बेंगलुरु कैंप के दौरान भी उनकी गेंदबाजी अच्छी रही थी।
विज्ञापन

'वर्ल्ड कप से पहले कुछ सवालों के जवाब चाहिए'

रोहित ने कहा- वर्ल्ड कप से पहले हमें कुछ मामलों को सुलझाने हैं। उम्मीद है कि एशिया कप में हमें सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। अपनी बल्लेबाजी को लेकर हिटमैन ने कहा- मैंने पिछले कुछ वर्षों में हाई रिस्क एप्रोच के साथ बल्लेबाजी की है। वनडे में भी मुझे इसे बैलेंस करने की जरूरत है। एक टॉप ऑर्डर बैटर होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं आने वाले बल्लेबाजों को एक प्लेटफॉर्म दे सकूं। मैं अपना विकेट जल्दी नहीं गंवाना चाहता। जब मैं अच्छे टच में होता हूं तो मैं अपने विकेट इनाम के तौर पर नहीं देना चाहता। टी20 खेलते हुए मैंने इस बारे में इतना नहीं सोचा था, लेकिन वनडे में मुझे इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

रोहित ने अपनी बैटिंग में सुधार की भी बात कही

IND vs PAK: India Pakistan final possible', Rohit Sharma Press Conference before Asia Cup match, statement
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने कहा- टॉप ऑर्डर बैटर होने के नाते मेरा रोल काफी अहम है, मेरे लिए भी और टीम के लिए भी। टीम चाहती है कि मैं देर तक बल्लेबाजी करूं, अपने अनुभव का फायदा उठाऊं और टीम को एक अच्छे पोजिशन पर ले जाऊं। मैं पुराने हिटमैन की तरह वापसी करने की कोशिश करूंगा।

रोहित ने पाकिस्तान टीम की तारीफ की

IND vs PAK: India Pakistan final possible', Rohit Sharma Press Conference before Asia Cup match, statement
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने पाकिस्तान टीम की तारीफ करते हुए कहा कि कोई भी टीम ऐसे ही नंबर वन नहीं बन जाती। उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की होगी। इसलिए उनके खिलाफ खेलना हमारे लिए अच्छी चुनौती होगी। उन्होंने कहा- हमारे पास नेट्स में हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी या नसीम शाह नहीं हैं। इसलिए हमारे पास जो हैं उन्हीं के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। पाकिस्तान की टीम तेज गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध है। हम हमारे अनुभवी बैटिंग लाइन अप को उनके खिलाफ इस्तेमाल करेंगे और अपने प्लान पर अमल करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed