फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK champions trophy 2025 Sana Mir said someone like MS Dhoni cannot do anything with Pakistan side

IND vs PAK: पाकिस्तान की करारी शिकस्त पर फूटा सना मीर का गुस्सा, कहा- धोनी भी इस टीम को नहीं जिता सकते थे

Tue, 25 Feb 2025 05:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 25 Feb 2025 05:22 PM IST
सार

पाकिस्तान की टीम को अपने पहले दो मैच में न्यूजीलैंड और भारत से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ से बाहर हो गई। उसे अपने आखिरी मैच में अब बांग्लादेश का सामना करना है।

विज्ञापन
IND vs PAK champions trophy 2025 Sana Mir said someone like MS Dhoni cannot do anything with Pakistan side
रोहित और रिजवान - फोटो : PCB

विस्तार

भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान की टीम को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में पाकिस्तान की महिला टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने भी मोहम्मद रिजवान की अगुआई वाली टीम को लताड़ लगाई है। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जिक्र करते हुए कहा कि वह भी इस टीम का कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन

सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुआ पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम को अपने पहले दो मैच में न्यूजीलैंड और भारत से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ से बाहर हो गई। उसे अपने आखिरी मैच में अब बांग्लादेश का सामना करना है। सना ने 'गेम ऑन है' कार्यक्रम में कहा- चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जिन 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, उसे देखते हुए अगर आप महेंद्र सिंह धोनी या (पाकिस्तान के पूर्व कप्तान) यूनिस खान को भी कमान सौंप दो तब भी कुछ नहीं होने वाला क्योंकि टीम का चयन खेल की परिस्थितियों को देखकर नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'जब टीम घोषित हुई थी तभी पाकिस्तान का खेल समाप्त हो गया था'
मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम को भारत से छह विकेट से हार झेलने के बाद लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। क्रिकेटर से कमेंटेटर बनी 39 वर्षीय सना ने कहा- मैं मैच देख रही थी तो तब मेरे एक दोस्त का फोन आया कि भारत ने दो विकेट पर 100 रन बना लिए हैं मुझे लगता है कि मैच खत्म हो गया है। मैंने उससे कहा कि पाकिस्तान का खेल तो तभी खत्म हो गया था जब टीम घोषित की गई थी।
विज्ञापन

टीम चयन से खफा हैं सना
पाकिस्तान की तरफ से सीमित ओवरों के 300 से अधिक मैच खेलने वाली सना ने कहा कि टीम का चयन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर नहीं किया गया। उन्होंने कहा- मैं शुरू से कह रही हूं कि टीम की घोषणा होने के साथ ही हमारी आधी हार सुनिश्चित हो गई थी। जब पाकिस्तान को पता था कि हमें कम से कम एक मैच दुबई में खेलना है तो फिर टीम में दो पार्ट टाइम स्पिनर क्यों रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed