{"_id":"67bddcb221c82914f108e983","slug":"ind-vs-pak-champions-trophy-2025-harbhajan-singh-slams-social-media-user-for-calling-hindi-commentary-cringe-2025-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Harbhajan Singh: कमेंट्री की बात पर किसने चढ़ाया हरभजन सिंह का पारा? भज्जी ने दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Harbhajan Singh: कमेंट्री की बात पर किसने चढ़ाया हरभजन सिंह का पारा? भज्जी ने दर्ज कराई शिकायत
Tue, 25 Feb 2025 08:42 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 25 Feb 2025 08:42 PM IST
सार
एक्स यूजर ने भज्जी का पारा इतना बढ़ा दिया कि उन्हें उसके खिलाफ एफआईआर करवाने का फैसला लेना पड़ गया। दोनों के बीच हुई इस बहस का मुद्दा हिंदी कमेंट्री थी, जिसकी यूजर ने आलोचना की। पूर्व क्रिकेटर को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
हरभजन सिंह
- फोटो : PTI
विस्तार
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह इन दिनों दुबई में हैं और चैंपियंस ट्रॉफी का आनंद ले रहे हैं। इस बीच एक एक्स यूजर ने भज्जी का पारा इतना बढ़ा दिया कि उन्हें उसके खिलाफ एफआईआर करवाने का फैसला लेना पड़ गया। दोनों के बीच हुई इस बहस का मुद्दा हिंदी कमेंट्री थी, जिसकी यूजर ने आलोचना की। पूर्व क्रिकेटर को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या है मामला?
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का महामुकाबला खेला गया था। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया था। इसके बाद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- इंडिया की जीत का जश्न। इस पर रिप्लाई करते हुए एक यूजर ने हिंदी कमेंट्री के खिलाफ पोस्ट किया। यूजर ने लिखा- हिंदी कमेंट्री इस खूबसूरत नीले ग्रह पर सबसे घटिया चीजों में से एक हो सकती है। यूजर के इस रिप्लाई से भज्जी भड़क गए और उन्होंने इसका रिप्लाई करते हुए लिखा- वाह अंग्रेज की औलाद, तुम पर शर्म है। अपनी भाषा बोलने और सुनने पर फर्क होना चाहिए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर के इस पोस्ट के बाद मुद्दे ने तूल पकड़ लिया और मामला बढ़ गया।

Wah Angrej ki Aulaad . Shame on you Apni भाषा bolne aur sun k fakr mehsoos hona chahiye https://t.co/lstSvWoSoF
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) February 24, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदुओं को गलत बताने वाले यूजर पर फूटा भज्जी का गुस्सा
इसके बाद हरभजन ने यूजर की उस पोस्ट पर निशाना साधा जिसमें उसने अयोध्या के हिंदुओं के खिलाफ गलत बयान दिया था। भज्जी ने लिखा- तू किस तरफ का है? जो हमारे अयोध्या के हिन्दू भाईयों को गलत बोल रहा है। मुझे तेरी दिमागी हालत से ज्यादा तेरे देशद्रोही होने पर शक है।

तू किस तरफ का है ? जो हमारे अयोध्या के हिन्दू भाईओ को गलत बोल रहा है । मुझे तेरी दिमाग़ी हालत से ज़्यादा तेरे देशद्रोही होने पर शक है https://t.co/1fn5aIDvcy pic.twitter.com/6chapTpfME
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) February 25, 2025
भज्जी ने दर्ज कराई एफआईआर
इसके बाद यूजर ने खालिस्तान और पाकिस्तान का जिक्र करते हुए हरभजन सिंह को टारगेट किया। इसके जवाब में मशहूर कमेंटेटर ने लिखा- तेरी यह गंदी भाषा से यह बात तो पक्की है तू कोई घुसपैठिया है। क्योंकि हमारे यहां ऐसे बात नहीं करते। बाकी जो तूने कूल बनने के लिए गालियां मुझे बकी है उसकी रिकार्डिंग कर ली गई थी और एफआईआर करवा दी गई है।

तेरी यह गंदी भाषा से यह बात तो पक्की है तू कोई घुसपैठिया है । क्योंकि हमारे यहाँ ऐसे बात नहीं करते। बाकी जो तूने कूल बनने के लिए गालियाँ मुझे बकी है उसकी रिकार्डिंग कर ली गई थी । और FIR करवा दी गई है https://t.co/kQ5F7mKRIf
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) February 25, 2025