{"_id":"6228cc60b8633307620b58b1","slug":"ind-vs-pak-australia-ready-for-tri-series-with-india-pakistan-supported-rameez-raja-proposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के साथ त्रिकोणीय सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया तैयार, रमीज राजा के प्रस्ताव का किया समर्थन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के साथ त्रिकोणीय सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया तैयार, रमीज राजा के प्रस्ताव का किया समर्थन
Wed, 09 Mar 2022 09:18 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 09 Mar 2022 09:18 PM IST
सार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने जनवरी में पाकिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को शामिल करते हुए एक चार देशों की टी20 सीरीज का प्रस्ताव रखा था। उनके प्रस्ताव के मुताबिक, चारों टीमों को बारी-बारी से मेजबानी करने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि वे एशियाई चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और भारत के साथ एक सीरीज की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इस सीरीज को पूरा विश्व देखना चाहता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख निक हॉकले ने बुधवार (नौ मार्च) को कहा कि उनके बोर्ड ने प्रस्ताव पर चर्चा नहीं की है, लेकिन वह त्रिकोणीय सीरीज में पाकिस्तान और भारत की मेजबानी के लिए तैयार है।
पाकिस्तान और भारत की प्रतिद्वंद्विता आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप तक ही सीमित है, क्योंकि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण एक दशक से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। दोनों टीमों ने पिछली बार एक द्विपक्षीय सीरीज 2012 में खेली थी। तब भारत ने तीन वनडे और दो टी20 मैचों की मेजबानी की थी।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने जनवरी में पाकिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को शामिल करते हुए एक चार देशों की टी20 सीरीज का प्रस्ताव रखा था। उनके प्रस्ताव के मुताबिक, चारों टीमों को बारी-बारी से मेजबानी करने का अवसर दिया जाएगा। निक हॉकले ने रावलपिंडी में कहा, "व्यक्तिगत रूप से मुझे त्रिकोणीय सीरीज पसंद है।"
विज्ञापन
निक हॉकले ने कहा," हम मैचों की मेजबानी के लिए तैयार हैं। वास्तव में भारत और पाकिस्तान के लोग बड़ी संख्या में ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। यह एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसे हर कोई विश्व क्रिकेट में देखना चाहता है। अगर हम आगे के अवसरों का समर्थन करने में मदद कर सकते हैं तो हम ऐसा करना पसंद करेंगे।"
आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम के मुताबिक, 2023 तक इस तरह की सीरीज होने की संभावना है। पाकिस्तान और भारत की टीमें इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाली आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होने वाली है। हॉकले ने कहा कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 23 अक्टूबर को होने वाले मैच के टिकट पहले ही बिक चुके हैं।