{"_id":"630b712f4f5910774f241d69","slug":"ind-vs-pak-asia-cup-rohit-sharma-picks-dinesh-karthik-over-rishabh-pant-gautam-gambhir-and-wasim-akram-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को चुना, गंभीर और वसीम अकरम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को चुना, गंभीर और वसीम अकरम ने जताई नाराजगी
Sun, 28 Aug 2022 07:22 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 28 Aug 2022 07:22 PM IST
सार
रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने टीम में युवा खिलाड़ी के ऊपर अनुभवी को तरजीह दी है। रोहित ने युवा स्टार ऋषभ पंत को मैच से बाहर रखा।
विज्ञापन
ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने टीम में युवा खिलाड़ी के ऊपर अनुभवी को तरजीह दी है। रोहित ने युवा स्टार ऋषभ पंत को मैच से बाहर रखा। विकेटकीपिंग के लिए उन्होंने अनुभवी दिनेश कार्तिक को चुना।
रोहित के इस फैसले से भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम नाराज दिखे। गौतम गंभीर टॉस के दौरान स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ''मैं इस फैसले से सहमत नहीं हूं। मैं अगर टीम चयन करता तो दिनेश कार्तिक के ऊपर ऋषभ पंत को चुनता।''
वहीं, वसीम अकरम ने गंभीर का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ''मैं गंभीर से सहमत हूं। आपको भविष्य की योजना बनानी चाहिए। टी20 वर्ल्ड कप आने वाला है। ऋषभ पंत मौजूदा समय में सुपरस्टार बल्लेबाज है।''
विज्ञापन
टी20 में खराब प्रदर्शन के चलते बाहर हुए पंत
इससे पहले चेतेश्वर पुजारा ने कहा था कि दिनेश कार्तिक टी20 में ऋषभ पंत से बेहतर विकल्प हैं। रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने भी यही माना और कार्तिक को टीम में शामिल किया है। ऋषभ पंत ने टी20 में अब तक अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया है। इसी वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा है। वहीं, दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में कमाल करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी इस साल अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कुछ उपयोगी पारियां खेली हैं, लेकिन उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।