{"_id":"6314777ed7eca609580eafd3","slug":"ind-vs-pak-asia-cup-2022-pakistan-worried-about-captain-babar-azam-form-india-vs-pakistan-t20i","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: बाबर आजम के फॉर्म को लेकर पाकिस्तान परेशान, पिछली 10 पारियों में कप्तान का प्रदर्शन शर्मनाक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: बाबर आजम के फॉर्म को लेकर पाकिस्तान परेशान, पिछली 10 पारियों में कप्तान का प्रदर्शन शर्मनाक
Sun, 04 Sep 2022 03:37 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 04 Sep 2022 03:37 PM IST
सार
बाबर आजम का फॉर्म एशिया कप में निराशाजनक रहा है। उन्होंने भारत के खिलाफ 10 और हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ नौ रन ही बनाए। अब आने वाले मैचों में पाकिस्तानी टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की तुलना पिछले कुछ सालों से हो रही है। एक तरफ कोहली अपने करियर के सबसे बुरे दौर गुजरे तो बाबर ने शानदार खेल दिखाया। वह टी20 और वनडे में दुनिया में नंबर-1 बल्लेबाज भी बने, लेकिन पिछले कुछ दिनों से टी20 क्रिकेट में बाबर का फॉर्म गिरा है। इससे पाकिस्तान की टीम परेशान है।
एक तरफ कोहली ने एशिया कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण 35 और हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ नाबाद 59 रन बनाए। वहीं, बाबर ने भारत के खिलाफ 10 और हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ नौ रन ही बनाए। कोहली फॉर्म में वापस आ चुके हैं, लेकिन बाबर का बल्ला नहीं चल रहा है। उनकी टीम को पहले मैच में हार और दूसरे मैच में जीत मिली है। अब पाकिस्तान सुपर-4 में रविवार को भारत के खिलाफ खेलेगा।

पिछली 10 पारियों में बाबर का प्रदर्शन
बाबर आजम अंतरराष्ट्रीय टी20 में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। उन्होंने पिछली 10 पारियों में सिर्फ दो अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान पांच बार तो बाबर दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। उन्होंने इन 10 पारियों में 23.7 की औसत से 237 रन बनाए हैं। बाबर ने 16 दिसंबर 2021 को वेस्टइंडीज के खिलाफ कराची में 79 और पांच अप्रैल 2022 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर में 66 रन बनाए थे। इन दो अर्धशतकों के अलावा इन 10 पारियों में वह वेस्टइंडीज के खिलाफ शून्य और बांग्लादेश के खिलाफ एक रन पर आउट हो चुके हैं।

भारत और पाकिस्तान में फिर होगा मुकाबला
दोनों टीमें आठ दिन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। सुपर-4 राउंड में भारत और पाकिस्तान का यह पहला मैच होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ग्रुप राउंड में दो मैच जीती थी। वहीं, बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को एक जीत मिली थी। हालांकि, पाकिस्तान ने अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से जीता था, लेकिन भारत को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ जीत हासिल करने में मुश्किल हुई थी।

भारत ने पाकिस्तान को पिछले मुकाबले में पांच विकेट से हराया था। टीम इंडिया उस फॉर्म को जारी रखना चाहेगी और पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में लगातार पांचवीं जीत दर्ज करना चाहेगी। 28 अगस्त को मिली जीत से पहले भारत ने 2016 में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। इसके बाद 2018 एशिया कप में टीम इंडिया ने पहले मैच में आठ विकेट और दूसरे मैच में नौ विकेट से उसे शिकस्त दी थी।