फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs OMN Asia Cup: Suryakumar Yadav Forgets Player Name at Toss Ravi Shastri Reaction

IND vs OMN: कप्तान सूर्यकुमार का रोहित शर्मा जैसा हाल, टॉस के समय भूले अर्शदीप का नाम; रवि शास्त्री भी चौंके

Fri, 19 Sep 2025 07:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 19 Sep 2025 07:43 PM IST
सार

टॉस के दौरान सूर्यकुमार ने बताया कि उन्होंने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। सूर्यकुमार ने कहा कि हर्षित राणा को मौका मिला है, जबकि वह दूसरे खिलाड़ी का नाम ही नहीं बता पाए। सूर्यकुमार ने काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें अंत तक याद नहीं आया कि दूसरा खिलाड़ी कौन है जिसे प्लेइंग-11 में जगह मिली है।

विज्ञापन
IND vs OMN Asia Cup: Suryakumar Yadav Forgets Player Name at Toss Ravi Shastri Reaction
भारत बनाम ओमान - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ओमान के खिलाफ एशिया कप के ग्रुप ए मुकाबले में टॉस के दौरान अर्शदीप सिंह का नाम ही भूल गए। सूर्यकुमार ने सुपर चार चरण से पहले आखिरी ग्रुप मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारत ने पिछले दो मैचों में पहले गेंदबाजी की थी और अब टीम के बल्लेबाजों के पास बड़ा स्कोर खड़ा करने की जिम्मेदारी होगी। 
विज्ञापन

भारत ने किए दो बदलाव
टॉस के दौरान सूर्यकुमार ने बताया कि उन्होंने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। सूर्यकुमार ने कहा कि हर्षित राणा को मौका मिला है, जबकि वह दूसरे खिलाड़ी का नाम ही नहीं बता पाए। सूर्यकुमार ने काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें अंत तक याद नहीं आया कि दूसरा खिलाड़ी कौन है जिसे प्लेइंग-11 में जगह मिली है। बाद में पता चला कि भारत ने जसप्रीत बुमराह की जगह अर्शदीप, जबकि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह हर्षित को शामिल किया है। सूर्यकुमार को देखकर रोहित शर्मा की याद आ गई जो कई बार टॉस के दौरान चीजें भूल जाया करते थे। इस मैच में भारत दो विशेषज्ञ स्पिनर और दो विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरा है। वहीं, ओमान ने भी दो बदलाव किए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्शदीप के पास 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरा करने का मौका
अर्शदीप सिंह और हर्षित को पहले दो मैचों में मौका नहीं मिला था क्योंकि भारत इन मैचों में सिर्फ एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के साथ उतरा था, लेकिन इस मैच के लिए दोनों खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया। अर्शदीप के पास मैच के दौरान 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरा करने का मौका रहेगा।
विज्ञापन

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
ओमान: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, जिक्रिया इस्लाम, आर्यन बिष्ट, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed