फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Virat Kohli Praised Axar Patel for all Round Performance

IND vs NZ: विराट ने की अक्षर की तारीफ, बोले- उनके अंदर लंबे समय तक खेलने की क्षमता

Mon, 06 Dec 2021 06:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 06 Dec 2021 06:41 PM IST
सार

विराट कोहली ने कहा है कि अक्षर पटेल लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें अपनी फिटनेस बरकरार रखनी होगी। अक्षर टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन
IND vs NZ Virat Kohli Praised Axar Patel for all Round Performance
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @BCCI

विस्तार

भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि अक्षर पटेल के अंदर लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए खेलने की क्षमता है। हालांकि इसके लिए उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा। भारतीय टीम में रहने के लिए खिलाड़ियों को अच्छी फिटनेस की जरूरत होती है और लंबे समय तक इस स्तर की फिटनेस बनाए रखना आसान नहीं होता। अक्षर ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने के बाद लगातार शानदार गेंदबाजी की है और वानखेड़े टेस्ट में उन्होंने बल्ले के साथ भी कमाल किया। पहली पारी में अक्षर ने महत्वपूर्ण अधर्शतक लगाया और दूसरी पारी में ताबड़तोड़ 41 रन बनाए। इसके बाद विराट ने उनकी तारीफ की है। 
विज्ञापन


अक्षर बाएं हाथ के स्पिनर हैं और बाएं हाथ से ही बल्लेबाजी भी करते हैं। रवींद्र जडेजा भी उनके जैसे ही ऑलराउंडर हैं। इसी वजह से अक्षर को भारतीय टीम में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, क्योंकि जडेजा टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


दूसरे टेस्ट में चमके अक्षर
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में जडेजा चोट के चलते नहीं खेले थे और अक्षर को बतौर ऑलराउंडर अपनी जगह बेहतर करने का मौका मिला। इस मैच में उन्होंने गेंद के साथ बल्ले से भी कमाल किया। पहली पारी में 50 रन की पारी खेलने के बाद अक्षर ने दूसरी पारी में 26 गेंदों में ताबड़तोड़ 41 रन बनाए। विराट को उनकी यही खासियत पसंद आई। क्योंकि पटेल ने टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट ने कहा कि अक्षर फॉर्मेट के हिसाब से अपना खेल बदलते हैं और उनकी यही खासियत उन्हें महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाती है। इसी वजह से वो टी-20 और मौका मिलने पर टेस्ट क्रिकेट में भी कमाल कर रहे हैं। अगर अक्षर अपनी फिटनेस बनाए रखते हैं तो वो लंबे समय तक भारत के लिए खेल रहे हैं। इसके साथ ही विराट ने मयंक अग्रवाल की भी तारीफ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed