फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Test Day 2: India vs New Zealand 3rd Test Day 2 Highlights Scorecard Wankhede Stadium

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने हासिल की 143 रन की बढ़त, जडेजा ने चार और अश्विन ने तीन विकेट लिए, भारत 263 पर ऑलआउट

Sat, 02 Nov 2024 05:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 02 Nov 2024 05:38 PM IST
सार

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में नौ विकेट पर 171 रन बनाए और 143 रनों की बढ़त हासिल कर ली। एजाज पटेल सात रन बनाकर नाबाद लौटे।

विज्ञापन
IND vs NZ Test Day 2: India vs New Zealand 3rd Test Day 2 Highlights Scorecard Wankhede Stadium
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में नौ विकेट पर 171 रन बनाए और 143 रनों की बढ़त हासिल कर ली। एजाज पटेल सात रन बनाकर नाबाद लौटे। शनिवार को कीवियों के लिए विल यंग ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 51 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कॉनवे ने 22, मिचेल ने 21 और फिलिप्स ने 26 रन बनाए। भारत के लिए जडेजा ने चार, अश्विन ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, आकाश दीप और सुंदर को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

भारत की पहली पारी 263 रन पर समाप्त हुई। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया को 28 रन की बढ़त मिली। भारत की ओर से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए। शनिवार को भारत ने चार विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया और 177 रन बनाने में बाकी छह विकेट गंवा दिए। शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने आज भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और आक्रामक बल्लेबाजी की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी निभाई। पंत ने इस दौरान टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक और गिल ने सातवां अर्धशतक लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े हिट के चक्कर में पंत एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। उन्हें ईश सोढ़ी ने पवेलियन भेजा। वह 59 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। एक वक्त भारत का स्कोर चार विकेट पर 180 रन था और फिर 83 रन बनाने में टीम इंडिया ने आखिरी छह विकेट गंवा दिए। पंत के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा 14 रन, रविचंद्रन अश्विन छह रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने 146 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 90 रन की पारी खेली। सरफराज खान और आकाश दीप खाता नहीं खोल सके। वॉशिंगटन सुंदर ने आखिर में कुछ बड़े हिट्स लगाए और भारत को बढ़त दिलाई। वह 36 गेंद में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल ने पांच विकेट लिए। वहीं, मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed